केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी बोले- भारतीय सशस्त्र बलों का ‘अपमान’ कर रही है कांग्रेस

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 30 मई 2025। केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी किशन रेड्डी ने शुक्रवार को राहुल गांधी और तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी जैसे कांग्रेस नेताओं पर देश के बहादुर सशस्त्र बलों को सुबह-शाम “नीचा दिखाने” का आरोप लगाया। केंद्रीय मंत्री की यह टिप्पणी रेवंत रेड्डी की उस मांग के जवाब में आई है, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से 140 करोड़ भारतीयों को यह बताने को कहा था कि हालिया संघर्ष के दौरान पाकिस्तानी सेना ने कितने राफेल विमान मार गिराए।

“कांग्रेस भारत के प्रति वफादार है या…. ?”
किशन रेड्डी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “यह पहली बार नहीं है जब कांग्रेस और उसके नेता सस्ती और गंदी राजनीति का सहारा ले रहे हैं, यह पहली बार नहीं है, जब उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाया है और संदेह जताया है, यह पहली बार नहीं है जब वे हमारे सशस्त्र बलों का मनोबल गिरा रहे हैं, यह पहली बार नहीं है जब वे दुश्मन की भाषा बोल रहे हैं।”  भारतीय जनता पार्टी की तेलंगाना इकाई के प्रमुख किशन रेड्डी ने पूछा, “कांग्रेस भारत के प्रति वफादार है या…. ?”

रेवंत रेड्डी का बयान
बृहस्पतिवार को ‘जय हिंद’ रैली को संबोधित करते हुए रेवंत रेड्डी ने यह भी जानना चाहा कि प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान के साथ युद्ध शुरू करने से पहले सर्वदलीय बैठक बुलाई थी, लेकिन पड़ोसी देश के साथ सशस्त्र संघर्ष समाप्त करने से पहले उन्होंने ऐसा क्यों नहीं किया।

मुख्यमंत्री ने यह भी आरोप लगाया था कि 140 करोड़ भारतीयों की इच्छा के बावजूद मोदी बलूचिस्तान को पाकिस्तान से अलग करने और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) पर नियंत्रण करने में विफल रहे। हाल ही में कांग्रेस और भाजपा के बीच वाकयुद्ध शुरू हो गया है, जब राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर भारत की प्रतिष्ठा से समझौता करने का आरोप लगाया और उनसे पूछा कि उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमति जताकर देश के हितों की बलि क्यों दी।

Leave a Reply

Next Post

ऑपरेशन सिंदूर के बाद बिहार की धरती से पीएम मोदी ने दुहराया संकल्प, कहा- प्राण जाए पर वचन न जाए

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर पटना 30 मई 2025। बिहार पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को काराकाट में जनसभा को संबोधित किया। भाषण में उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ सरकार की सख्त नीति को दोहराते हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का ज़िक्र किया और कहा कि उन्होंने जो वादा किया था, उसे निभा […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 से खुलेगा इंडो एमआईएम का 3812 करोड़ रुपए का आईपीओ