रांची में आयोजित खादी मेला में उमड़ी लोगों की जबरदस्त भीड़, आदिवासी नगाड़े और बांसुरी की धुनों ने बांधा समां

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रांची 04 जनवरी 2025। झारखंड राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड, उद्योग विभाग द्वारा आयोजित राष्ट्रीय खादी एवं सरस महोत्सव 2024-25 का जैसे-जैसे समापन की तिथि निकट आ रही है, वैसे-वैसे महोत्सव में लोगों की भीड़ बढ़ती जा रही है और बीते शुक्रवार को मेले में लगभग 10 हजार लोगों ने मेले का आनंद लिया। महोत्सव में झारखंड राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के स्टॉल में पुरुषों के लिए सूती, रेशमी, ऊनी बंडी, कुर्ता, पजामा, ड्रेस मैटरियल, टोपी, मफलर, शॉल के साथ- साथ महिलाओं के लिए भी ऊनी और रेशमी बंडी के अलावा सूती, रेशमी साड़ी, डिजिटल प्रिंटेड साड़ी, सोहराई प्रिंटेड साड़ी, म्यूरल साड़ी और मधुबनी प्रिंटेड साड़यिां खूब डिमांड में हैं। मेला परिसर में स्केचिंग का जीवंत प्रदर्शन किया जा रहा है। रांची के कलाकार रोशन कुमार लोगों की जीवंत पेंटिंग बना रहे है। ब्लैक एंड वाइट पेंटिंग 500 रुपये से शुरू है। वहीं रंगीन पेंटिंग की कीमत थोड़ी ज्यादा है। साबरमती आश्रम के जीवंत प्रदर्शनी में बच्चों का उत्साह देखा जा रहा है। यहां गांधी जी जुड़ी रोचक जानकारियां प्रदर्शनी में लगी चित्रों से प्राप्त की जा सकती है। कला एवं संस्कृति विभाग के द्वारा मलय कुमार साहू, एवं टीम सरायकेला-खरसांवा द्वारा सरायकेला छऊ नृत्य एवं रमण कुमार मिश्रा एवं दल रांची द्वारा भजन एवं गजल गायन की प्रस्तुती की गई। बच्चों के लिए आयोजित फेस पेंटिंग और रंगोली प्रतियोगिता दो आयु वर्ग में आयोजित की गई।

प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। झारखंड राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के तत्वावधान में टाइम्स ऑफ़ इंडिया के द्वारा ट्रैवल थ्रेड थीम पर ‘खादी फैशन शो’ का आयोजन किया गया। ‘खादी फैशन शो’ में खादी वस्त्रों से बने आधुनिक परिधानों का प्रदर्शन किया गया। हेरिटेज रिवाइवल कनेक्शन राउंड में खादी वस्त्रों से बने परिधानों को आदिवासी परंपराओं से जोड़ा गया। ‘खादी फैशन शो’ में खादी के धोती, कुर्ता, पजामा, रेशमी, उनी, सूती बंडी, शॉल, गर्म खादी कपड़े रेशमी, तसर, मधुबनी प्रिंटेड साड़यिां पहनकर मॉडलों द्वारा कैटवॉक किया गया। ट्रैवल फ्यूजन कलेक्शन राउंड में आदिवासी शैली को खादी से जोड़कर परिधानों का संग्रह प्रस्तुत किया गया। आदिवासी नगाड़े और बांसुरी की धुनों को लोगों ने खूब आनंद उठाया। 

Leave a Reply

Next Post

घने कोहरे से दिल्ली में 500 से ज्यादा फ्लाइट्स और 24 ट्रेनें लेट

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 04 जनवरी 2025। दिल्ली में शुक्रवार, 3 जनवरी 2025 को घने कोहरे के कारण हवाई और रेल यातायात पर व्यापक प्रभाव पड़ा। 500 से अधिक उड़ानें और 24 ट्रेनें देरी से चलीं। फ्लाइटरडार24 के अनुसार, शाम 5:30 बजे तक इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप