टीएस सिंहदेव ने की आतंकी हमले की निंदा, कहा- नक्सलवाद की तरह आतंकवाद को खत्म करने का बनाएं लक्ष्य

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बिलासपुर 25 अप्रैल 2025। छत्तीसगढ़ के पूर्व डिप्टी सीएम और कांग्रेस नेता टीएस सिंहदेव ने बिलासपुर पहुंचकर कांग्रेस भवन में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने आतंकवाद और राज्य की सड़कों की स्थिति को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिए। पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हुए सिंहदेव ने कहा कि सीमा पर आतंकवादी संगठन लगातार ऐसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि बीते वर्षों में आतंकी घटनाओं और आंकड़ों में कमी आई है, लेकिन यह सिलसिला पूरी तरह थमा नहीं है। उन्होंने केंद्र सरकार से आतंकवाद को जड़ से खत्म करने के लिए एक स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करने की मांग की, जैसा कि छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद को खत्म करने के लिए किया गया है। सिंहदेव ने पहलगाम हमले को अमानवीय, वीभत्स और निंदनीय करार देते हुए कहा कि यह देश में अस्थिरता और भाईचारे को तोड़ने की साजिश है। उन्होंने देशवासियों, सेना और सरकार के साथ एकजुटता जताते हुए आतंकवाद के खिलाफ कड़ा जवाब देने की बात कही।

इसके साथ ही सिंहदेव ने राज्य की भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि एक साल बीत जाने के बावजूद सड़कों की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है। खास तौर पर सरगुजा से रामानुजगंज तक सड़कों की हालत बेहद खराब है। जनता को सरकार से बदलाव की उम्मीद थी, लेकिन जमीनी स्तर पर नतीजे निराशाजनक हैं। सरकार के प्रदर्शन को आंकते हुए उन्होंने पहले दिए साढ़े चार अंकों को घटाकर अब केवल चार अंक दिया। सिंहदेव के इस दौरे और बयानों ने जहां आतंकवाद के खिलाफ सख्त रुख को दर्शाया। वहीं, राज्य सरकार की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच उनकी यह मुलाकात पार्टी को मजबूत करने की दिशा में भी अहम मानी जा रही है।

Leave a Reply

Next Post

झारखंड के पूर्व सीएम चंपई सोरेन का दावा- आंबेडकर को अपमानित करने वाली कांग्रेस आदिवासियों के भी खिलाफ

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर लोहरदगा 25 अप्रैल 2025। भाजपा नेता और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने गुरुवार को कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस को झारखंड विरोधी और आदिवासी विरोधी करार देते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस ने हमेशा संविधान निर्माता डॉ भीमराव आंबेडकर का अपमान […]

You May Like

बाइक मांगकर ले गया, फिर वापस नहीं की....|....सरकारी जमीन पर बना दो मंजिला मकान बुलडोजर से ढहाया....|....सबसे साफ हवा वाले शहरों में रायपुर छठवें नंबर पर....|....‘निवेशक निवेश का पर्चा लेकर आते थे, वसूली की पर्ची लेकर लौटते थे’....|....तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार को रौंदा, मौके पर हुई मौत....|....बिजली बिल जमा नहीं किया तो सरकारी दफ्तर की ही कट गई बिजली....|....'मंदिर टूट गया, पर हनुमान जी टस से मस न हुए'....|....दिल्ली नहीं गुजरात में होगा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार....|....जूनियर हॉकी एशिया कप: भारत ने दक्षिण कोरिया को 7-3 से रौंदा....|....किसानों के पास पारंपरिक फसलों का विकल्प