35 दिन बाद भी नहीं आया राजू को होश, भाई दीपू बोले- आप सभी की प्रार्थनाओं की जरूरत

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 16 सितंबर 2022। कॉमेडियन और अभिनेता राजू श्रीवास्तव की तबीयत में धीरे-धीरे सुधार आ रहा है। लेकिन उन्हें अब तक होश नहीं आया। राजू के भाई ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत के दौरान इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राजू अब भी वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। हालांकि, उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। बता दें कि पिछले महीने की 10 तारीख को दिल का दौरा पड़ने के बाद राजू श्रीवास्तव को दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

राजू के भाई दीपू श्रीवास्तव ने बताया कि, “राजू की हालत में सुधार हो रहा है। उम्मीद है कि वह जल्द ही ठीक हो जाएंगे। राजू को अस्पताल में भर्ती हुए 35 दिन हो गए हैं। लेकिन, उन्हें अब तक होश नहीं आया है। डॉक्टर्स का कहना है कि वह अपना सर्वश्रेष्ठ दे रहे हैं। हमें आप सभी की प्रार्थनाओं की जरूरत है। राजू के भाई दीपू श्रीवास्तव से पूछा कि क्या परिवार कॉमेडियन को मुंबई के किसी अन्य अस्पताल में स्थानांतरित करने के बारे में सोच रहा है, तब दीपू ने कहा, नहीं अभी तक हमने ऐसी कोई योजना नहीं बनाई है। उन्होंने कहा, “उनका इलाज एम्स में किया जाएगा और उनके ठीक होने के बाद हम उन्हें घर ले जाएंगे। हमें डॉक्टर्स पर पूरा भरोसा है।

बता दें कि राजू श्रीवास्तव ने 1980 के दशक से मनोरंजन उद्योग में कदम रखा। उन्होंने, “मैंने प्यार किया”, “बाजीगर”, “बॉम्बे टू गोवा” और “आमदानी अठानी खारचा रुपैया” जैसी कई हिंदी फिल्मों में सहायक किरदार भी भूमिका भी निभाई। लेकिन, उन्हें पहचान साल 2005 में आए रिएलिटी स्टैंड-अप कॉमेडी शो “द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज” के पहले सीजन में भाग लेने के बाद मिली। गौरतलब है कि वह इस वक्त फिल्म विकास परिषद उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष हैं।

Leave a Reply

Next Post

आयोग का फिर बढ़ा कार्यकाल, राज्य में ओबीसी और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग का सर्वेक्षण कर एकत्रित करना है आंकड़ा…

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 16 सितंबर 2022। राज्य की जनसंख्या में अन्य पिछड़े वर्गों तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों का सर्वेक्षण कर क्वांटिफाइबल डाटा एकत्रित करने के लिए गठित आयोग का कार्यकाल एक बार फिर बढ़ाया गया है. राज्यपाल के नाम से सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी […]

You May Like

राज्यपाल डेका ने न्यायाधिपति कृष्न राम महापात्र को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की दिलाई शपथ....|....रायगढ़ में शोरूम यार्ड से 4 एक्टिवा चोरी; आरोपी गिरफ्तार....|....दिल्ली पीजी हादसे में दुर्ग के युवराज की मौत....|....वैशाली-सारण में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे सम्राट चौधरी....|....वन नेशन-वन इलेक्शन लागू करने पर जोर....|....इंदौर: वार्ड 60 के बाद 58 में भी टले निकाय उपचुनाव, वोटर लिस्ट में मिली गड़बड़ी....|....विधायक रामेश्वर बोले- काजी कैंप में मिसाइल गिरा दो....|....हिमाचल में बारिश का कहर: 85 सड़कें बंद....|....राहुल गांधी पर केस दर्ज कराने वाले अमित कुमार पर एससी समाज से न होने का आरोप, वाल्मीकि समाज भड़का....|....सीबीआई कोर्ट का फैसला; फर्जी दस्तावेज और पासपोर्ट मामले में आचार्य बालकृष्ण बरी