‘मोहम्मद यूनुस खुद दें दखल, भीड़तंत्र को हावी…’, बांग्लादेश हिंसा पर शशि थरूर ने दी सलाह

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 20 दिसंबर 2025। बांग्लादेश से आ रही हिंसा की खबरों पर कांग्रेस नेता और सांसद शशि थरूर ने गहरी चिंता जताई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि प्रोथोम आलो और डेली स्टार के दफ्तरों पर की गई भीड़ द्वारा हिंसा और आगजनी सिर्फ दो मीडिया संस्थानों पर हमला नहीं है, बल्कि यह प्रेस की स्वतंत्रता और बहुलतावादी समाज की बुनियाद पर सीधा प्रहार है। थरूर ने डेली स्टार के संपादक महफूज अनाम और अन्य साहसी पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जाहिर की। उनका कहना है कि पत्रकारों को अपनी जान बचाने के लिए संदेश भेजने पड़ें, जबकि उनके दफ्तर जल रहे हों यह किसी भी लोकतांत्रिक देश के लिए बेहद खतरनाक संकेत है।

वीजा सेवाएं बंद होना बड़ी चिंता
उन्होंने बताया कि बढ़ते सुरक्षा खतरों के चलते खुलना और राजशाही स्थित भारतीय सहायक उच्चायोगों में वीजा सेवाओं का निलंबन एक बड़ा झटका है। इसका सीधा असर छात्रों, मरीजों और परिवारों पर पड़ा है, जो भारत-बांग्लादेश के बीच सामान्य होती आवाजाही से राहत महसूस कर रहे थे।

अंतरिम सरकार से तीन अहम मांगें
स्थिर और समृद्ध पड़ोस के लिए थरूर ने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार से तीन प्रमुख कदम उठाने की अपील की:-

  • पत्रकारों की सुरक्षा: भीड़तंत्र को हावी न होने दिया जाए और मीडिया कर्मियों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित हो।
  • राजनयिक मिशनों की सुरक्षा: दूतावास और वाणिज्य दफ्तर सुरक्षित रहें, ताकि लोगों के बीच संपर्क बना रहे।
  • शांति की बहाली: हिंसा की जगह संवाद को प्राथमिकता दी जाए। इसमें अंतरिम प्रमुख मोहम्मद यूनुस को खुद नेतृत्व करना चाहिए।

चुनाव से पहले बिगड़ता माहौल
शशि थरूर ने याद दिलाया कि बांग्लादेश में 12 फरवरी 2026 को राष्ट्रीय चुनाव होने हैं। ऐसे में हिंसा और असहिष्णुता का माहौल लोकतांत्रिक प्रक्रिया के लिए शुभ संकेत नहीं है। उन्होंने चेताया कि अगर हालात नहीं संभले, तो चुनावों की निष्पक्षता पर सवाल उठ सकते हैं।

पूरे क्षेत्र के लिए जरूरी है बांग्लादेश की स्थिरता
शशि थरूर ने कहा कि बांग्लादेश की स्थिरता पूरे क्षेत्र के लिए बेहद अहम है। उम्मीद है कि देश में जल्द शांति लौटे और जनता की आवाज हिंसा या डर से नहीं, बल्कि मतपत्र के जरिए सुनी जाए।

Leave a Reply

Next Post

सैरांग-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस की टक्कर से सात हाथियों की मौत, पांच डिब्बे पटरी से उतरे

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर गुवाहाटी 20 दिसंबर 2025। असम के होजाई जिले में हुए एक ट्रेन हादसे में पांच डिब्बे पटरी से उतर गए। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी यात्री को चोट नहीं आई। हालांकि ट्रेन की टक्कर लगने से सात हाथियों की मौत हो गई। एक वन अधिकारी […]

You May Like

पीएम मोदी 11 साल बाद राज्य मंत्रियों से सीधा संवाद करेंगे....|....'अमेरिकी सेना बच्चों की हत्यारी, उनका झूठा गौरव तोड़ा'....|....'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी