चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

इंदौर, 30 सितंबर 2026। चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदेशव्यापी आंदोलन के तहत इंदौर में भी कांग्रेसी सड़कों पर उतरे। कांग्रेस ने कलेक्टर कार्यालय पर प्रदर्शन करने की घोषणा की थी, लेकिन पुलिस ने कलेक्टर कार्यालय के पहले ही बैरिकेड लगाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोक दिया।

इससे नाराज कांग्रेसी पुलिस अधिकारियों से बहस करने लगे और बैरिकेड लांघने की कोशिश की। चार थानों का पुलिस बल मौके पर तैनात था। पुलिसकर्मियों ने भी कांग्रेसियों को बैरिकेड नहीं हटाने दिए। इसके बाद कांग्रेस नेता सड़क पर ही धरने पर बैठ गए और ‘वोट चोरों, गद्दी छोड़ो’ के नारे लगाने लगे।

कांग्रेस कार्यकर्ता हरसिद्धि मंदिर पर दोपहर 12 बजे एकत्र हुए। वे पैदल मार्च के रूप में कलेक्टर कार्यालय की तरफ बढ़े, लेकिन बैरिकेड लगे होने के कारण वे कलेक्टर कार्यालय नहीं पहुंच पाए और फायर ब्रिगेड कार्यालय के सामने ही प्रदर्शन करने लगे। कुछ कांग्रेसियों ने चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला जला दिया। इसके बाद एक और पुतला कांग्रेस कार्यकर्ता लेकर आए तो पुलिस ने उसे छीनने की कोशिश की, लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं से वे उसे छुड़ा नहीं पाए। पुतले को कांग्रेस नेताओं ने जूतों की माला पहनाई और नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं की मांग थी कि ज्ञानेश कुमार को अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए और उनके खिलाफ प्रकरण दर्ज होना चाहिए।

यातायात हुआ बाधित

प्रदर्शन के कारण कलेक्टर कार्यालय से मोती तबेला की तरफ आने-जाने वाला ट्रैफिक बाधित हुआ। बैरिकेड लगे होने के कारण वाहन एक मार्ग से नहीं जा पा रहे थे। ट्रैफिक को दूसरे मार्ग पर डायवर्ट किया गया, लेकिन वहां वाहन गुत्थम-गुत्था हो गए।

Leave a Reply

Next Post

आरडीए की हर संपत्ति को मिलेगा यूनिक प्रॉपर्टी नंबर

शेयर करेजल्द होगा सर्वे, लोगों को मिलेंगी सुविधायें छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   रायपुर, 30 सितंबर 2026। रायपुर विकास प्राधिकरण (आरडीए) की संपत्तियों, भूखंडों, आवासीय एवं व्यावसायिक योजनाओं और सार्वजनिक अधोसंरचनाओं के आधुनिक, पारदर्शी और प्रभावी प्रबंधन की दिशा में बड़ी तकनीकी पहल करने जा रहा है। इसके तहत अब प्राधिकरण के पूरे […]

You May Like

सूखे के संकट के बीच महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला....|....'पटाखों पर पूरी तरह रोक नहीं लगा सकते'....|....इंडिया गठबंधन की बैठक: ईसी के खिलाफ सड़क पर उतरेगा विपक्ष....|....सपा से राम गोपाल और धनराज परिमल नाथवानी ने दाखिल किया नामांकन....|....भाजपा विधायक को पाकिस्तान से मिली धमकी!....|....चक्रधरपुर में मेगा ब्लॉक: छत्तीसगढ़ से होकर जाने वाली छह ट्रेनें रद्द....|....छत्तीसगढ़ में कमजोर पड़ा मानसून: लगा बारिश पर ब्रेक....|....आरडीए की हर संपत्ति को मिलेगा यूनिक प्रॉपर्टी नंबर....|....चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन....|....स्वाइन फ्लू से बुजुर्ग की मौत के बाद अस्पताल प्रशासन सतर्क