पावर कट पर केजरीवाल का बीजेपी पर हमला, ‘इन लोगों ने मात्र डेढ़ महीने में…’

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 28 मार्च 2025। राजधानी दिल्ली के बुराड़ी इलाके में बिजली कटौती पर लोगों ने सड़कों पर नारेबाज़ी कर प्रदर्शन किया। साथ ही लोगों ने वहां पर बैठकर धरना भी दिया। इस मुददे पर सिसायत काफी तेज़ हो गई है। इसी बीच पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने सीएम रेखा गुप्ता पर वार किया है। केजरीवाल ने निशाना साधते हुए कहा कि जब से दिल्ली में बीजेपी सरकार ने बिजली की व्यवस्था को बर्बाद कर दिया। अरविंद केजरीवाल ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा,, “हमने बड़ी मुश्किल से दिल्ली में बिजली की व्यवस्था को ठीक किया था, बहुत मेहनत की थी. और रोज़ उस पर नज़र रखते थे. दस साल कभी कहीं पॉवर कट नहीं हुए। इन लोगों ने मात्र डेढ़ महीने में बिजली का बुरा हाल कर दिया।” केजरीवाल ने इसके साथ ही प्रदर्शन कर रहे लोगों का वीडियो भी शेयर किया।

हमने बहुत मेहनत से दिल्ली में बिजली की व्यवस्था को सुधार लिया था और रोज़ उसे ध्यान से देखा था। पिछले दस सालों में कभी भी पॉवर कट नहीं हुआ था। लेकिन, अब इन लोगों ने मात्र डेढ़ महीने में बिजली की हालत खराब कर दी है।

बिजली कटौती पर हंगामा और विरोध प्रदर्शन-

गुरुवार (27 मार्च) को बुराड़ी के जगतपुर गांव के लोगों ने लंबे समय से बिजली कटौती के कारण बाहरी दिल्ली रिंग रोड को जाम कर दिया और बिजली विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। स्थानीय लोग जमकर नारेबाजी कर रहे थे। इस प्रदर्शन को देखकर अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी को आड़े हाथों लिया। कुल मिलाकर, आम आदमी पार्टी बिजली कटौती के मुद्दे पर दिल्ली सरकार को घेरते हुए सवाल उठा रही है।

Leave a Reply

Next Post

"केरल की कहानी" से ज़्यादा "तुमको मेरी कसम" में रुलाएंगी अदा शर्मा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर/(अनिल बेदाग) मुंबई 29 मार्च 2025। अदा शर्मा एक बेहतरीन कलाकार के रूप में जानी जाती हैं जो अपने किरदार में पूरी तरह से उतर जाती हैं। अपनी पहली फ़िल्म 1920 से लेकर केरल की कहानी तक, जहाँ उन्होंने सभी को डरा दिया था, से लेकर सनफ़्लावर […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप