बहुभाषी अभिनेत्री ईशा अग्रवाल के लिए दोहरा जश्न

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर / (अनिल बेदाग)

मुंबई 07 दिसंबर 2024। हिंदी फिल्म ‘कहीं है मेरा प्यार’ और मराठी फिल्म ‘ज़ोल झाल’ में अभिनय कर चुकी अभिनेत्री ईशा अग्रवाल ने हाल ही में थाईलैंड में डॉक्टरेट और इंडो एशियन एक्सीलेंस अवार्ड जीता है। महाराष्ट्र के एक छोटे से शहर से ताल्लुक रखने वाली ईशा ने अभिनय और मॉडलिंग के क्षेत्र में असाधारण सफलता हासिल की है। आर्ट और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में डॉक्टरेट (पीएचडी)  प्राप्त करने वाली ईशा ने कहा, “मेरा डॉक्टरेट कन्वोकेशन समारोह मेरे लिए एक अविस्मरणीय दिन था। जिस दिन से मुझे इस  समारोह के लिए निमंत्रण मिला, उसी दिन से में अपने नाम के साथ ‘डॉ.’ जोड़ने के विचार मात्र से अति उत्साहित थी.। मेरे नाम की घोषणा ने मुझे पूरी तरह रोमांचित कर दिया और समारोह के दौरान मैं हर रोमांचक पल में डूबी रही!

ईशा ने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कहा, “जिस तरह से मैंने प्रवेश किया, अकादमिक गाउन पहनते समय मुझे जो तालियाँ मिलीं, और मेरे नाम से उत्कीर्ण स्मृति चिन्ह को पकड़े हुए, हर पल अवास्तविक लग रहा था। ईशा पार्टीसिपेंट और जूरी मेंबर के रूप में कई सौंदर्य प्रतियोगिताओं का हिस्सा रही हैं। इस सूची में मिस इंडिया एक्सक्विज़िट, माइलस्टोन मिस इंडिया इंटरनेशनल, मिस ब्यूटी टॉप ऑफ़ द वर्ल्ड, ग्लोबल इंटरनेशनल प्रिंसेस पेजेंट और मिस नेपाल यूएसए आदि शामिल हैं।

ईशा ने थाईलैंड में इसी कार्यक्रम में ग्लोबल ह्यूमन राइट्स काउंसिल फॉर पीस सस्टेनेबल डेवलपमेंट – यूएसए की और से ‘इंडो एशियन एक्सीलेंस अवार्ड’ भी जीता है। हिंदी और मराठी फिल्मों के अलावा ईशा ने एक तमिल फिल्म ‘थिट्टीवासल’ और एक तेलुगु वेब-सीरीज़ ‘नीवे’ भी की है। वह अपनी आने वाली फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं, जो 2025 की शुरुआत में रिलीज़ होगी।

Leave a Reply

Next Post

भाजपा सरकार एक साल में युवाओं को सरकारी नौकरी नही दे पायी, व्यापम रहा खाली

शेयर करे2 करोड़ रोजगार की तरह ही, 1 लाख सरकारी नौकरी का वादा था भी जुमला निकला छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 07 दिसम्बर 2024। प्रदेश कांग्रेस वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि व्यापम में सरकारी नौकरी के लिए कोई विज्ञापन की प्रक्रिया नहीं होना, भाजपा का युवा विरोधी होने का […]

You May Like

राष्ट्रपति द्रौपदी ने जारी किया 200 रुपए का स्मारक सिक्का....|....स्नातक के 40 और शिक्षक के 13 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कल....|....ड्राइविंग लाइसेंस के लिए कैमरे से होगी निगरानी....|....थाने में पुलिस से भिड़ा निगरानीशुदा बदमाश, हाथापाई....|....जन विश्वास अभियान में अब अचानक जिलों में पहुंचेंगे सीएम....|....दिल्ली की हवा: एक रात में टूट गए 10 साल के रिकॉर्ड....|....सिरपुर हमारी समृद्ध सभ्यता, कला और ज्ञान परंपरा की अनमोल धरोहर : मुख्यमंत्री साय....|....एशियन पैरा गेम्स: प्रमोद-मनीषा की जोड़ी और सुहास एलवाई ने जीता कांस्य पदक....|....पुरुषों में दिखें ये 7 लक्षण तो तुरंत कराएं डायबिटीज की जांच....|....भारतीय शेयर बाजार में आएंगे 100 अरब डॉलर