विनोद दुलगंच स्टारर “तिज्जु भाई” ओटीटी प्लेटफार्म देसी बुल पर रिलीज़ होगी

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

मुंबई 19 अप्रैल 2022। आजकल ओटीटी का ज़माना है। कई फिल्में ओटीटी पर रिलीज हो रही हैं। इसी कड़ी में विनोद दुलगंच स्टारर फ़िल्म तिज्जु भाई भी देसी बुल नाम के ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज के लिए तैयार है। यह फ़िल्म अगले माह मई में स्ट्रीम की जाएगी। बॉलीवुड एक्टर विनोद दुलगंच की दूसरी हिंदी फ़िल्म “तिज्जु भाई” के टीज़र को सोशल मीडिया पर शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है और लोग पूरी फिल्म देखने के इच्छुक हैं। फ़िल्म के मुख्य अभिनेता विनोद अपनी फिल्म तिज्जु भाई पर, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश व बिहार के लोगों पर पूरा भरोसा रखते हैं कि वे लोग उन्हें आगे लेकर आएंगे। आपको बता दें कि हरियाणवी छोरा विनोद दुलगंच ने बॉलीवुड में ऊंची छलांग मारी है। उन्होंने पिछले लॉक डाउन के दौरान 26 मार्च 2021 को  अपनी फिल्म अब ये गलतियां ना हों” रिलीज की थी, जिसे काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। उन्हें उम्मीद है कि तिज्जु भाई को 10 गुणा ज्यादा लोग ओटीटी पर देखेंगे। आपको बता दें कि तिज्जु भाई का टीज़र वी एंड वी एंटरटेनमेंट के ऑफिसियल यूटयूब चैनल पर रिलीज होकर काफी लोकप्रिय हो रहा है। अब विनोद दुलगंच की फ़िल्म ओटिटी प्लेटफॉर्म देसी बुल पर रिलीज होने जा रही है। आपको बता दें कि विनोद दुलगंच की एक्शन, थ्रिलर फ़िल्म तिज्जु भाई के निर्माता वी ऐंड वी एंटरटेनमेंट, सुष्मिता शौकीन हैं जबकि डायरेक्टर पवन प्रताप सिंह हैं। इस फ़िल्म में विनोद दुलगंच के अलावा रजा मुराद, पवन राज, कीर्ति कुमार उर्फ सत्ता, सागर शर्मा दिखाई देंगे। इस रोमांटिक एक्शन फिल्म की शूटिंग हरियाणा में की गई है।

फ़िल्म में 3 सिचुएशनल सांग भी हैं। फ़िल्म का टाइटल सांग बॉलीवुड के मशहूर सिंगर नक्काश अज़ीज़ ने गाया है जबकि एक आइटम सॉन्ग और एक सैड सांग भी है। गौरतलब है कि तिज्जु भाई के बाद विनोद दुलगंच फ़िल्म हरकतें में अलग रूप में दिखेंगे जिसकी शूटिंग शिमला चंडीगढ़ पंजाब में पूरी कर ली गई है। इस थ्रिलर फ़िल्म के निर्देशक स्वदेश मिश्रा, प्रोड्यूसर विनोद ब्राक हैं। हीरो विनोद दुलगंच हैं और हीरोइन अनाया कश्यप है।

Leave a Reply

Next Post

कश्मीर में 24 घंटों के भीतर सुरक्षाबलों पर दूसरा आतंकी हमला, कोई हताहत नहीं, सर्च ऑपरेशन जारी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   श्रीनगर, जेएनएन : आतंकवादियों ने कश्मीर घाटी में पिछले 24 घंटों के भीतर सुरक्षाबलों पर दूसरा आतंकी हमला किया है। यह हमला आज मंगलवार को दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के हरपोरा बटागुंड इलाके में हुआ। आतंकवादियों ने यहां अल्पसंख्यक गार्ड को निशाना बनाने का प्रयास किया। […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप