बीजापुर में नक्सलियों का तांडव: जियो के टावर में लगाई आग, उपकरण भी क्षतिग्रस्त; मौके पर छोड़ी चिट्ठी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

बीजापुर 02 दिसंबर 2024। जिले के तोयनार थाना क्षेत्र के ग्राम मोरमेड में बीती रात नक्सलियों ने जिओ मोबाईल टावर में आगजनी कर उसे नुकसान पहुंचाया है। आगजनी से टावर में लगे उपकरण जलकर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। घटनास्थल पर पश्चिम बस्तर डिवीजन कमेटी के नाम का पाम्पलेट मिला है।  जिले में संचार सुविधा उपलब्ध कराने गत माह ग्राम मोरमेड के स्कूलपारा के पास यूएसओएफ योजना के तहत जिओ मोबाइल टावर लगाया था। जिसे बीती रात नक्सलियों ने आगजनी कर उसे नुकसान पहुंचाया है। आगजनी से टावर के उपकरण जलकर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। जियो टीम की तरफ से तोयनार थाना में इस बारे में आवेदन देकर बताया गया है कि रविवार-सोमवार की दरमियानी रात में सादे वेशभूषा में अज्ञात नक्सलियों के द्वारा ग्राम मोरमेड में स्थापित जियो टावर में आगजनी हुई है।

नक्सलियों के द्वारा की गई आगजनी से टावर में लगे उपकरण जलकर क्षतिग्रस्त हो गए हैं।  है। वही घटनास्थल से नक्सलियों के पश्चिम बस्तर डिवीजन कमेटी द्वारा जारी पाम्पलेट मिला है। तोयनार थाना में सूचना पर प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Next Post

खाट पर 'हेल्थ सिस्टम': छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री की विधानसभा में ही सुविधा नहीं, नहीं पहुंच रही एंबुलेंस

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   मनेन्द्रगढ़ 02 दिसंबर 2024। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की लचर स्थिति एक बार फिर उजागर हुई है। मनेन्द्रगढ़ विधानसभा के छिपछिपी गांव की एक घायल महिला को एंबुलेंस सेवा न मिलने के कारण खाट पर रखकर अस्पताल […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान