नवरात्रि का धमाका-जुल्मी सावरिया पर थिरकेगा देश

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

मुंबई (अनिल बेदाग) 11 सितंबर 2025। नवरात्रि 2025 की तैयारियाँ ज़ोरों पर हैं और इसी बीच एक गाना पहले से ही दर्शकों का दिल जीत रहा है – जुल्मी सावरिया। यह ट्रैक बन चुका है डांडिया एंथम ऑफ द ईयर, जिसमें बॉलीवुड का ग्लैमर और पारंपरिक गरबा बीट्स का जबरदस्त संगम देखने को मिलेगा।

विभा फिल्म्स के बैनर तले और सारेगामा म्यूज़िक लेबल के तहत रिलीज़ हुए इस गाने का निर्देशन और कोरियोग्राफी विजय गांगुली ने की है। वे बताते हैं, “ऐसा गाना तभी बनता है जब पूरी टीम की पॉज़िटिव एनर्जी एक साथ आए। शानदार ऑडियो, 100 से ज़्यादा डांसर्स, बेहतरीन सेट, दमदार कॉस्ट्यूम और टैलेंटेड एक्टर्स – सब कुछ परफेक्ट था।”

इस गाने में दिव्येंदु नज़र आ रहे हैं, जिन्हें अब तक मिर्ज़ापुर और कई गहन किरदारों में देखा गया है। पहली बार वे रोमांटिक और फेस्टिव मूड में दिखाई देंगे। वे कहते हैं, “इस गाने को करने के दो बड़े कारण थे – अमित त्रिवेदी का धांसू म्यूज़िक और गरबा जैसा नया एक्सपेरिमेंट। शूटिंग करते वक्त खूब मज़ा आया।”

उनके साथ स्क्रीन शेयर कर रही हैं चार्मी ज़ावेरी, जिनका पिछला ट्रैक मशूका सुपरहिट रहा था। वे बताती हैं, “मैं खुद गुजराती हूं, इसलिए इस गरबा सॉन्ग का हिस्सा बनकर बेहद खुशी हुई। गाना, सेट और कोरियोग्राफी सबकुछ ग्रैंड था।”

चार्मी और दिव्येंदु की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री गाने को और खास बना देती है। चार्मी ने कहा, “दिव्येंदु के साथ शूटिंग इतनी एनर्जेटिक थी कि लगा ही नहीं हम शूट कर रहे हैं, बल्कि असली नवरात्रि का जश्न मना रहे हैं।”

इस गाने की जान है इसका म्यूज़िक – अमित त्रिवेदी ने इसे कंपोज़ किया है। इसमें गरबा की पारंपरिक धुनों को आधुनिक रिद्म के साथ जोड़ा गया है। भूमि त्रिवेदी की दमदार आवाज़ और कुमार के उत्सवी बोलों ने इसे और प्रभावशाली बना दिया है।

डायरेक्टर विजय गांगुली का मानना है, “ऑडियो पहले से ही चार्टबस्टर बन चुका है और अब वीडियो भी दर्शकों को भाएगा। दिव्येंदु का नया अंदाज़ और चार्मी की स्क्रीन प्रेज़ेंस इसे नवरात्रि का एंथम बनाएंगे।”

यह गाना हितेंद्र कापोपारा के प्रोडक्शन और पियूष जैन के को-प्रोडक्शन में बना है। सारेगामा लेबल पर रिलीज़ हुआ जुल्मी सावरिया नवरात्रि 2025 ही नहीं, बल्कि आने वाले समय तक पार्टी और फेस्टिवल प्लेलिस्ट का हॉट फेवरेट रहने वाला है।

https://youtu.be/gIAnT0Ivh74?si=PyZO4X0YxJ2qFFUv

 
 
 
 

Leave a Reply

Next Post

दिव्येंदु का नया अवतार और चार्मी की गरबा एनर्जी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर             मुंबई (अनिल बेदाग) 11 सितंबर 2025। नवरात्रि 2025 की तैयारियाँ ज़ोरों पर हैं और इसी बीच एक गाना पहले से ही दर्शकों का दिल जीत रहा है – जुल्मी सावरिया। यह ट्रैक बन चुका है डांडिया एंथम ऑफ द ईयर, जिसमें […]

You May Like

आपके घर की बनावट बताती है, हृदय रोगों से मौत का खतरा कितना ज्यादा?....|....बारिश के मौसम में छोटी-छोटी आदतें बचा सकती हैं बीमारियों से....|....शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट; सेंसेक्स 417 अंक टूटा....|....पंत के साथ पार्टी करते दिखे धोनी: वायरल वीडियो में माही ने किया हुक्का का जिक्र?....|....इमाम उल हक पर कसेगा शिकंजा!....|....अमेरिका के वर्जीनिया के प्राथमिक स्कूल में गोलीबारी....|....नेपाल त्रासदी: ठाणे के 10 कैलाश मानसरोवर यात्री अब भी लापता....|....हसदेव नदी के एनीकट में नहाते समय 15 वर्षीय किशोर बहा....|....सार्वजनिक धन के प्रभावी एवं उत्तरदायी उपयोग के लिए प्रावधानों एवं नैतिक मानकों का पूर्णतः पालन जरुरी- जैन....|....छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का शिक्षक भर्ती में बड़ा फैसला