कांग्रेस ने प्रदेश भर में फूंका अमित शाह का पुतला

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

संसद में बाबा साहब अंबेडकर के खिलाफ टिप्पणी के लिये शाह माफी मांगें

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 20 दिसंबर 2024। भाजपा नेता और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के द्वारा बाबा साहब अंबेडकर के बारे में संसद में की गई टिप्पणी के खिलाफ कांग्रेस ने प्रदेश के सभी जिलों में गृहमंत्री अमित शाह का पुतला दहन कर विरोध जताया तथा अमित शाह से मांग किया गया कि वे बाबा साहब से माफी मांगे।

शीतकालीन सत्र के दौरान अमित शाह ने संसद में अपने संबोधन में कहा अभी एक फैशन हो गया है अंबेडकर, अंबेडकर, अंबेडकर, अंबेडकर, अंबेडकर, अंबेडकर इतना नाम अगर भगवान का लेते तो सात जन्मों तक स्वर्ग मिल जाता। उनका यह बयान बाबा साहब अंबेडकर का माखौल उड़ाने जैसा था। जब अमित शाह बाबा साहब अंबेडकर के बारे में बात कर रहे थे तो उन्होंने कहा आप लोग 100 बार अंबेडकर का नाम लेते हैं।

Leave a Reply

Next Post

राहुल गांधी को संसद से निलंबित करने की मांग, निशिकांत दुबे ने दिया विशेषाधिकार हनन का नोटिस

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 20 दिसंबर 2024। राहुल गांधी पर गृह मंत्री अमित शाह के राज्यसभा में दिए गए भाषण को कांट-छांट कर सोशल मीडिया पर साझा करने का आरोप लगाते हुए भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है। […]

You May Like

ब्रिक्स के लिए दिल्ली तैयार: 15,000 जवान रहेंगे तैनात....|....जौहर विवि को चंदा देने और निर्माण कराने वाले ठेकेदार की होगी जांच, ईडी खंगाल रही रिकॉर्ड....|....इंदौर में स्वाइन फ्लू से महिला की मौत....|....फर्जी दस्तावेजों से कर ली विदेश यात्रा....|....सीआरपीएफ हेडक्वार्टर में घुस आया 20 फीट लंबा अजगर....|....मां की तलाश में जंगल में भटक रहा नन्हा गजराज....|....तेज रफ्तार हाइड्रा ने बाइक सवार परिवार को रौंदा, 3 साल की मासूम की मौत....|....यूएस ओपन 2026: सबालेंका ने पेगुला को हराया....|....भारत के एनसीसी कैडेट्स पहुंचे सिंगापुर....|....ब्राजील के सुप्रीम कोर्ट में गहराया संकट