बेटी सुहाना की फिल्म में नजर आएंगे किंग खान! जल्द बड़े पर्दे पर धमाल मचाएगी पिता-बेटी की जोड़ी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 03 सितम्बर 2023। सुपरस्टार शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान, जोया अख्तर की आगामी नेटफ्लिक्स फिल्म ‘द आर्चीज’ में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत के लिए तैयार हैं। जहां एक तरफ शाहरुख की फिल्म ‘जवान’ 7 सितंबर को रिलीज होने जा रही है, दूसरी ओर सुहाना की डेब्यू फिल्म ‘द आर्चीज’ 7 दिसंबर को रिलीज हो रही है। दोनों ही फिल्मों के फैंस काफी उत्साहित हैं। इसी बीच अब इनके चाहने वालों के लिए एक बड़ी खबर सामने आ गई है।

दरअसल, हाल ही में आई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब अगले प्रोजेक्ट में पिता और बेटी यानी शाहरुख और सुहाना पर्दे पर साथ दिख सकते हैं। खबरों की मानें तो ‘कहानी 2’ और ‘बदला’ जैसी सफल फिल्मों के लिए जाने जाने वाले सुजॉय घोष अब ये बड़ा काम करने जा रहे हैं। वह सुहाना और शाहरुख स्टारर अपनी नई फिल्म का निर्देशन करने के लिए तैयार हैं। यह भी बताया जा रहा है कि यह एक स्पाई फिल्म होगी।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म में शाहरुख का रोल छोटा नहीं, बल्कि यह एक एक्सेटेंडेड कैमियो होगा। कुछ वैसा ही, जैसा किंग खान ने फिल्म ‘डियर जिंदगी’ में प्ले किया था। वहीं सुहाना के रोल को लेकर कहा जा रहा है कि वह फिल्म में एक जासूस की भूमिका में दिख सकती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म के प्री-प्रोडक्शन का काम भी शुरू हो चुका है। 

फिलहाल तो शाहरुख के चाहने वाले उनकी ‘जवान’ देखने के लिए बेताब है, जो इसी गुरुवार, 7 सितंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज हो रही है। फिल्म एडवांस टिकट बुकिंग के मामले में पहले ही तूफान उड़ा रही है। एटली के निर्देशन में बनी इस फिल्म में नयनतारा को लीड एक्ट्रेस के तौर पर देखा जा सकता है। उनके अलावा फिल्म में सुनील ग्रोवर, विजय सेतुपति, दीपिका पादुकोण और सान्या मल्होत्रा जैसे कलाकार भी दिखेंगे। 

Leave a Reply

Next Post

मीषा पटेल का बड़ा दावा, बोलीं- बेटे उत्कर्ष को आगे बढ़ाने की कोशिश में थे अनिल शर्मा मगर...

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 03 सितम्बर 2023। बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल इन दिनों मीडिया की सुर्खियों में छाई हुई हैं। उनकी और सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ एक ओर जहां बॉक्स ऑफिस पर कमाई के रिकॉर्ड तोड़ रही है। तो वहीं, दूसरी ओर अमीषा और फिल्म के निर्देशक […]

You May Like

प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान....|....पीएफ खाता खुला नहीं, वेतन से 12% की कटौती....|....कटियाबाजों ने दिया 4.59 करोड़ का झटका....|....मणिकर्णिका घाट पर नाव से ले जा रहे शव, 566 परिवारों ने छोड़ा घर....|....पीएमएवाई सोसाइटी के नोटिस पर बवाल....|....मिनीमाता बांगो बांध मार्ग की बदहाली पर बवाल....|....मनेन्द्रगढ़ में नाले में मिला युवक का शव....|....दुनिया के 21 देशों में हर पांच में से एक बच्चा ऑनलाइन प्रताड़ित....|....अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में....|....राशन दुकानों से शक्कर गायब, गरीबों की थाली से मिठास छीनकर जमाखोरों की जेब भर रही है सरकार - दीपक बैज