रजनीकांत और कमल हासन ने डाला वोट, भीड़ ने विजय को घेरा; धनुष मतदान करने पहुंचे

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

चेन्नई 23 अप्रैल 2026। तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में मतदान जारी है। दक्षिण भारत के कई सुपरस्टार भी अलग-अलग पोलिंग बूथ पर अपना मतदान करते नजर आए। कमल हासन अपनी बेटी श्रुति हासन के साथ वोट डालने पहुंचे। वहां उन्होंने आम लोगों की तरह लाइन में लगकर वोट डाला। टीवीके प्रमुख और अभिनेता थलापति विजय भी अपना वोट डालने पोलिंग बूथ पहुंचे। यहां भीड़ ने उन्हें घेर लिया। साउथ सुपरस्टार अजित कुमार भी मतदान करने पहुंचे। चेन्नई के स्कूल पहुंचकर सुपरस्टार रजनीकांत ने भी अपना वोट दिया। 

अभिनेता धनुष भी मतदान करने आए
साउथ फिल्मों के चर्चित अभिनेता धनुष भी अपना वोट डालने के लिए पोलिंग बूथ पर पहुंचे। उन्हें भी फैंस ने बुरी तरह से घेर लिया था। पुलिस सुरक्षा में वह वोट डालने अंदर गए। धनुष ने भी लोगों से मतदान करने की अपील की।

रजनीकांत ने डाला अपना वोट
साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत ने भी अपना वोट डाला है। वह चेन्नई के स्टेला मैरिस स्कूल के मतदान केंद्र में वोट डालने पहुंचे। वाेट डालने के लिए रजनीकांत ने लोगों को भी मोटिवेट किया। 

कमल हासन बेटी के साथ वोट डालने के लिए लाइन में लगे 
कमल हासन अपनी बेटी श्रुति हासन के साथ वोट डालने पहुंचे थे। वह बहुत देर तक लाइन में लगे रहे। आम लोगों के बीच कमल हासन शांत भाव से खड़े नजर आए। कमल हासन ने वोट देने के बाद स्याई लगी उंंगुली कैमरे को दिखाई। 

विजय थलापति वोट डालने पहुंचे
तमिलनाडु चुनावों में अपनी किस्मत आजमा रहे विजय थलापति भी वोट डालने मतदान केंद्र पर पहुंचे हैं। उन्हें भीड़ ने बुरी तरह से घेर लिया था। पुलिस किसी तरह से उन्हें मतदान केंद्र तक लेकर गईं। विजय ने वोट डाला और बाहर आकर लोगों को नमस्कार किया। इस मतदान के बाद उनके राजनीतिक सफर का भविष्य तय होगा। 

अभिनेता अजित ने डाला अपना वोट
अजित कुमार ने चेन्नई के तिरुवनमियूर स्थित एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। अपना काम छोड़कर खास वोट डालने के लिए वह बीते दिनों देश वापस लौटे हैं।

खुशबू सुंदर ने की वोट डालने की अपील 
अभिनेत्री और बीजेपी नेता खुशबू सुंदर चेन्नई में श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल के पोलिंग स्टेशन पर वोट डालने पहुंचीं। उन्होंने कहा, ‘लोगों को किसी भी सरकार से सवाल पूछने का अधिकार है। मुझे लगता है कि यह एक मौलिक कर्तव्य है। यह सोचकर कि आज छुट्टी है, आराम न करें और न ही सोते रहें। बस अपने घर से बाहर निकलें और अपना वोट डालें।’ 

Leave a Reply

Next Post

हाथी के बच्चे का मिला शव, बीमार होने से मौत होने की आशंका, जांच में जुटी वन विभाग की टीम

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायगढ़ 23 अप्रैल 2026। रायगढ़ जिले में एक बार फिर से एक हाथी के बच्चे का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया है। बीमार होने से हाथी के बच्चे की मौत होने की आशंका जताई जा रही है। मामला लैलूंगा रेंज का है। […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 से खुलेगा इंडो एमआईएम का 3812 करोड़ रुपए का आईपीओ