सर्दियों में फटने लगे हैं गाल और त्वचा दिखती है रूखी तो अपनाकर देखें ये 5 घरेलू नुस्खे, चेहरा हो जाएगा मुलायम

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 02 जनवरी 2023। सर्दियों में स्किन से जुड़ी आम समस्याओं में शामिल है फटे गालों की दिक्कत. चाहे औरतें हों या आदमी, किसी की भी त्वचा इस मौसम में रूखी-सूखी होने लगती है. ऐसा इसलिए क्योंकि सर्दियों की हवा ठंडी और शुष्क होती है और त्वचा को सूखा और बेजान बना देती है. हालांकि, कुछ घरेलू नुस्खे अपनाएं जाएं तो फटे गालों (Dry Cheeks) की दिक्कत दूर हो सकती है. इसके लिए आपको ना ज्यादा जद्दोजहद करनी पड़ती है और ना ही महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स खरीदने पड़ते हैं।

चीनी आएगी काम 

फचे गालों से रूखी-सूखी त्वचा हटाने के लिए और ड्राइनेस (Dryness) दूर करने के लिए चीनी का स्क्रब लगाया जा सकता है. इस स्क्रब से चेहरा एक्सफोलिएट होता है और मॉइश्चराइजर जैसे स्किन केयर प्रोडक्ट्स को सही तरह से सोख पाता है. एक कटोरी में चीनी लें और उसमें एक नींबू का रस निचौड़ लें. अच्छे से मिलाने के बाद इसे चेहरे पर हल्के हाथ से मलने के बाद चेहरा धो लें।

लगाएं नारियल का तेल 

रात में सोते समय नारियल के तेल (Coconut Oil) को हथेली में लेकर चेहरे पर मल लें. इस तेल के फैटी एसिड्स कटी-फटी और रूखी त्वचा की दिक्कत दूर करने के साथ-साथ त्वचा को जरूरी नमी और पोषण भी देता है. वहीं, इसका इस्तेमाल करना भी बेहद आसान है. 

शहद मलें चेहरे पर 

शहद और ओट्स को मिलाकर चेहरे पर मलने से सूखी त्वचा को नमी मिलती है. इसके लिए एक कटोरी लें और उसमें ओट्स को कूटकर डाल लें. ओट्स एकदम महीन हो जाएं तो बेहतर है. इसमें एक चम्मच शहद (Honey) मिलाएं और चेहरे पर मलकर लगाएं. इसक बाद 15 से 20 मिनट इस मिश्रण को लगाए रखने के बाद चेहरा धो लें।

नहाने के पानी में डालें तेल 

चेहरे ही नहीं बल्कि पूरे शरीर की त्वचा का रूखापन (Dry Skin) इस एक नुस्खे से दूर होगा. जिस पानी से आप नहाते हैं उसमें नारियल का तेल, जैतून का तेल, बादाम का तेल या फिर जोजोबा के तेल की कुछ बूंदे मिला लें. कोई एक तेल ही आपके लिए काफी होगा. इस तेल को पानी में डालकर नहाने पर आपको असर ड्राइनेस कम होती नजर आने लगेगी।

दूध का करें इस्तेमाल 

हम सभी के घरों में दूध मिलता है. इसका रूखी-सूखी त्वचा की परेशानी दूर करने में भी इस्तेमाल किया जा सकता है. एक कटोरी में थोड़ा कच्चा दूध लें. इस दूध में कोई सूती कपड़ा डुबाएं और चेहरे पर इस कपड़े से थपकी दें. 5 से 10 मिनट तक इस प्रक्रिया को दोहराएं. फटी स्किन की दरारें (Cracked Skin) भरने लगेंगीं।

Leave a Reply

Next Post

घूमने गए 4 ठेकेदार एक सप्ताह से लापता, परिजनों ने कहा- नक्सलियों ने किया अगवा, पुलिस को पता नहीं

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बीजापुर 02 जनवरी 2023। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में चार ठेकेदार करीब एक सप्ताह से लापता हैं। चारों ठेकेदार घूमने के लिए गए थे। परिजनों का आरोप है कि ठेकेदारों को नक्सलियों ने अगवा किया है। ये ठेकेदार कोंडागांव, दंतेवाड़ा और बस्तर जिले के रहने वाले हैं। […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप