बाइक के टक्कर मारने से दो दोस्त सड़क पर गिरे, एक को ट्रेलर ने कुचला, मौत, दूसरा गंभीर

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

जांजगीर-चांपा 23 अप्रैल 2023। जांजगीर-चांपा में रविवार को सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे अस्पताल में भती कराया गया है। हादसा तेज रफ्तार में दो बाइक की टक्कर के चलते हुआ। एक बाइक पर दोनों दोस्त सवार थे। टक्कर लगने से सड़क पर गिरे तो सामने से आ रहे ट्रेलर ने उन्हें कुचल दिया। जिससे एक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। टक्कर मारने वाला बाइक सवार भाग निकला। 

जानकारी के मुताबिक, नवागढ़ पेंड्री निवासी शंकर यादव (19) और रवि शंकर (27) दोनों दोस्त थे व मजदूरी करते थे। दोनों एक बाइक पर काम के लिए ग्राम करही जा रहे थे। अभी वे तलदेवरी के बस स्टैंड के पास पहुंचे थे कि, सामने से आ रहे एक अन्य बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिर पड़े। तभी सामने से आ रहे 18 चक्का ट्रेलर ने उन्हें कुचल दिया। हादसे में शंकर यादव की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि रवि शंकर घायल हो गया। 

सूचना मिलने पर पुलिस ने ट्रेलर के पहिए में फंसे शंकर यादव के शव को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं घायल रविशंकर को उपचार के लिए बम्हनीडीह के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टक्कर मारने वाला बाइक चालक भाग गया। ट्रेलर को जब्त कर पुलिस ने चालक को पुलिस ने पकड़ लिया है। उसके खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है। वहीं टक्कर मारने वाले बाइक चालक की भी पुलिस तलाश कर रही है। उसकी जानकारी जुटाई जा रही है। 

Leave a Reply

Next Post

मानवता हुई शर्मसार : महिला शिक्षिका ने चार साल की मासूम को 4 दिन तक बाथरूम में रखा बंद, पुलिस ने रेस्क्यू कर बच्ची को निकाला बाहर…

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायगढ़ 23 अप्रैल 2023। जिले से मानवता को शर्मसार करने की घटना सामने आयी है। कहते हैं गुरु के बिना ज्ञान नहीं। शिक्षक बच्चों के भविष्य निर्माता होते हैं। लेकिन रायगढ़ में एक महिला शिक्षिका की हैवानियत सामने आया हैं। बताया जा रहा हैं कि शिक्षिका […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण