सुरक्षाबलों और कुकी उग्रवादियों के बीच गोलीबारी, सुरक्षाकर्मी का बलिदान; दो की गिरफ्तारी का विरोध

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

इंफाल 17 जनवरी 2024। मणिपुर के तेंग्नौपाल जिले में संदिग्ध कुकी उग्रवादियों और सुरक्षाबलों के बीच गोलीबारी होने की खबर है। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की मोरेह शाखा के पास पुलिस चौकी पर बम फेंकने के बाद संदिग्ध उग्रवादियों ने गोलीबारी की। सुरक्षाबलों ने माकूल जवाबी कार्रवाई की। सीमावर्ती शहर मोरेह की इस घटना के बारे में पुलिस ने बताया कि गोलीबारी के दौरान एक सुरक्षाकर्मी को मामूली चोटें आई हैं। हालांकि, दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़ के दौरान घायल सुरक्षाकर्मी का बलिदान हो गया।

अशांति की आशंका से बचने के लिए कर्फ्यू
सुरक्षाबलों के मुताबिक एक पुलिस अधिकारी की हत्या के मामले में दो संदिग्ध आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के 48 घंटे बाद संदिग्ध कुकी उग्रवादियों ने सुरक्षाबलों की चौकी पर गोलीबारी की। तेंग्नौपाल जिले में शांति भंग होने की आशंका में मणिपुर सरकार ने 16 जनवरी की सुबह 12 बजे से पूर्ण कर्फ्यू लागू किया। जिला प्रशासन ने बताया कि कानून-व्यवस्था के साथ-साथ जरूरी सरकारी ड्यूटी पर तैनात एजेंसियों को कर्फ्यू में ढील दी जाएगी।

दो घंटे से अधिक समय तक गोलीबारी की खबर
एक रिपोर्ट में कहा गया है कि मंगलवार रात इम्फाल पश्चिम जिले के कौट्रुक गांव में संदिग्ध कुकी उग्रवादियों के बीच दो घंटे से अधिक समय तक गोलीबारी हुई। अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय सुरक्षा बल जब इलाके में पहुंचे तो हमलावरों ने गोलीबारी बंद कर दी।

सुरक्षाबलों ने फायरिंग कर भाग रहे दो आरोपियों को पीछा कर पकड़ा
गौरतलब है कि पिछले साल अक्तूबर में पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) सीएच आनंद की हत्या हुई थी। इस मामले में पुलिस ने दो मुख्य संदिग्धों- फिलिप खोंगसाई और हेमोखोलाल मटे को गिरफ्तार किया था। दोनों पर सुरक्षाकर्मियों के वाहनों पर गोलीबारी करने का आरोप है। पुलिस ने दोनों का पीछा कर उन्हें गिरफ्तार किया। दोनों को मोरेह के न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया।सुरक्षाबलों ने दोनों के कब्जे से दो जिंदा राउंड गोलियां, एक पिस्तौल, एक चीनी हथगोला, एके गोला बारूद के 10 जिंदा राउंड और 10 डेटोनेटर भी जब्त किए थे।

दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के खिलाफ स्थानीय संगठन
अदालत ने दोनों को नौ दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि बड़ी संख्या में महिलाएं दोनों की ‘बिना शर्त रिहाई’ की मांग कर रही हैं। मोरेह पुलिस स्टेशन के सामने विरोध प्रदर्शन की खबर भी सामने आई थी। बता दें कि कुकी इनपी तेंग्नौपाल (केआईटी), चुराचांदपुर जिले का संगठन- इंडिजिनस ट्राइबल लीडर्स फोरम (आईटीएलएफ) और कांगपोकपी जिले की- कमेटी ऑन ट्राइबल यूनिटी (सीओटीयू) ने भी दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी की निंदा की है। संगठनों ने पुलिस अधिकारी की हत्या का ‘कथित प्रयास’ करने के आरोपों का खंडन किया है।

Leave a Reply

Next Post

'कर का पैसा जनता के ही चरणों में लौटा रहे, यही तो रामराज्य का संदेश', आंध्र प्रदेश में बोले पीएम मोदी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर हैदराबाद/पालसमुद्रम 17 जनवरी 2024। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 10 वर्षों के शासनकाल को रामराज्य की प्रेरणा से जोड़ते हुए कहा कि बीते 10 वर्षों में गरीब, किसान, महिला और युवाओं को सबसे ज्यादा सशक्त किया है। सरकार की योजनाओं के केंद्र में वही लोग सर्वोपरि […]

You May Like

खुद को ईडी अधिकारी बताकर 6.82 लाख ठगे....|....सर्पदंश मुआवजा घोटाला, महिला डॉक्टर के बाद 3 क्लर्क अरेस्ट....|....छत्तीसगढ़ में 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट....|....जुलाई 2027 तक तैयार होगा मेडिकल कॉलेज....|....1.92 करोड़ की गड़बड़ी मामले का एक और आरोपी गिरफ्तार....|....गौरेला में अवैध शिकार के दौरान युवक की मौत, 12 आरोपी गिरफ्तार....|....कोरबा में बाल विवाह पर रोक; पहुंच चुकी थी बारात, सजा था मंडप....|....नेता प्रतिपक्ष बोले- सत्ता का घमंड छोड़िए, जनता मौका देगी तो हम जवाब देंगे....|....रश्मि आर्या ने 'शिव शंभू शंकरा' से शुरू किया सुरों का सफर....|....जब सुरों ने बेगम अख्तर को किया नमन 'शाम-ए-अख्तरी' में फिर गूंजा बेगम अख्तर का जादू 'शाम-ए-अख्तरी' में डॉ. सोमा घोष ने बेगम अख्तर की यादों को फिर किया जीवंत