कबीरधाम में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी, तीन मजदूरों की हुई मौत और छह घायल

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कबीरधाम 11 जुलाई 2025। आज सुबह करीब छह बजे कबीरधाम जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम आगरपानी के पास एक गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई है। ये गाड़ी शहडोल (एमपी) की तरफ से पंडरिया आ रही थी। इस हादसे में गाड़ी में बैठे तीन मजदूरों की मौत हो गई और छह गंभीर रूप से घायल हैं। घटना स्थल पहाड़ी इलाका होने के कारण शवों व घायलों को निकालने में दिक्कत का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि घाट में 50 फीट गहरी खाई है, इसी में वाहन गिर गया। कुछ घायल फंसे हुए हैं, जिन्हें रेस्क्यू किया जा रहा है। मौके पर कुकदूर थाना की पुलिस पहुंची हुई है। घायलों को कुकदूर के सरकारी अस्पताल में लाया गया।

जानकारी के मुताबिक, तीनों घायलों की हालत गंभीर है, जिसे कवर्धा जिला अस्पताल रेफर किया जा रहा है। बता दें कि ये वही क्षेत्र है जहां बीते साल मई माह में पिकअप खाई में गिर गई थी, उस हादसे में 19 लोगों की मौत हो गई थी।

Leave a Reply

Next Post

रांची में गृहमंत्री अमित शाह की गोपनीय रणनीति बैठक, बीजेपी नेताओं को दिए ये बड़े टास्क

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रांची 11 जुलाई 2025। राजधानी रांची में आयोजित पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक में शामिल होने के बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने झारखंड बीजेपी के शीर्ष नेताओं के साथ एक महत्वपूर्ण और गोपनीय बैठक की। दिल्ली रवाना होने से पहले हुई इस बैठक में […]

You May Like

रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण....|....फीफा अध्यक्ष के विशेष निमंत्रण से उर्वशी रौतेला ने रचा इतिहास....|....फीफा के रंग में रंगीं सोनिया बंसल....|....जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी