ऋषिकेश से अंतिम संस्कार कर लौट रहे परिवार की कार ट्रक से टकराई, चार लोगों की मौत, छह घायल

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

 रतलाम 05 अगस्त 2024। रतलाम जिले के आलोट क्षेत्र के निवासी ऋषिकेश से अंतिम संस्कार कर लौट रहे थे। इसी दौरान  राजस्थान के सवाई माधोपुर के निकट दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर इनकी कार ट्रक से जा टकराई, जिससे रतलाम के चार लोगों की मौत हो गई और छह लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि कार चालक को झपकी लगने से यह हादसा हुआ है. वहीं हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। आज विक्रमगढ़ में अंतिम संस्कार किया जाएगा। जानकारी के अनुसार रतलाम जिले के आलोट थाना क्षेत्र के विक्रमगढ़ के ग्रामीणों ने मिलकर ऋषिकेश में कथा का आयोजन करवाया था। कथावाचक के साथ भोली बाई पति रमेश प्रजापत 26 जुलाई को भागवत कथा सुनने ऋषिकेश गई थी। वहां 2 अगस्त को भोली बाई की साइलेंट अटैक से मौत हो गई। इसकी सूचना के बाद परिजन कार से ऋषिकेश पहुंचे और भोलीबाई के शव को विक्रमगढ़ लाने की बजाय ऋषिकेश में ही अंतिम संस्कार करने का निर्णय लिया और 3 अगस्त को अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार के बाद रविवार को परिवार के लोग घर लोट रहे थे। इसी दौरान राजस्थान के सवाई माधोपुर के निकट दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर रविवार सुबह 7 बजे कार चालक को झपकी लगी और चालक कार से कंट्रोल को बैठा. जिससे कार आगे जा रहे ट्रक के पीछे जा घुसी।

हादसे में कार सवार सवार मोनिका पिता कचरूलाल प्रजापत उम्र 24 वर्ष, राजन पिता कचरूलाल प्रजापत उम्र 22 वर्ष, रेखा पति ईश्वर लाल प्रजापत उम्र 42 वर्ष और धापू देवी पति हीरालाल प्रजापत उम्र 65 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पायल कमलेश प्रजापत उम्र 26 वर्ष, कृष्णा पति कचरूलाल प्रजापत उम्र 40 वर्ष, बुलबुल पिता कचरूलाल प्रजापत उम्र 22 वर्ष, ज्योति पति अर्जुन प्रजापत उम्र 37 वर्ष, अनिता पिता अर्जुन उम्र 1 वर्ष और शकील खान पिता नबीखान उम्र 24 वर्ष घायल हो गए। जिन्हें सवाई माधोपुर के शासकीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मृतकों में मोनिका और राजन भाई-बहन थे तथा धापू देवी और रेखा मां-बेटी थे। हादसे की खबर सुनते ही गांव में मातम पसरा गया। परिजनों ने बताया कि 5 अगस्त को विक्रमगढ़ के मुक्तिधाम पर सभी का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Leave a Reply

Next Post

'सुप्रीम कोर्ट द्वारा निर्धारित समय सीमा के अनुसार जम्मू-कश्मीर में हो चुनाव', खरगे ने रखी मांग

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 05 अगस्त 2024। कांग्रेस ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर में चुनाव सुप्रीम कोर्ट द्वारा निर्धारित समय सीमा के अनुसार होने की मांग की। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आरोप लगाया कि भाजपा की नीति  न तो ‘कश्मीरियत’ का सम्मान करने वाली है और […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप