Tiger 3: इंतजार खत्म! ‘पठान’ के बाद सलमान खान-कटरीना कैफ की फिल्म की रिलीज डेट कन्फर्म

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 04 मार्च 2022। सलमान खान के फैंस के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है। फिल्मों की रिलीज डेट्स की झमाझम बारिश के बीच अब सलमान खान और कटरीना कैफ की मोस्ट अवेटेड फिल्म टाइगर 3 की रिलीज डेट भी कन्फर्म हो गयी है। फिल्म अगले साल ईद पर सिनेमाघरों में रिलीज हो जाएगी। सलमान ने फिल्म की रिलीज डेट का एलान एक जबरदस्त टीजर के साथ किया है, जिसमें वो कटरीना कैफ के साथ नजर आ रहे हैं। यशराज बैनर की स्पाई फ्रेंचाइजी टाइगर 3 का निर्देशन मनीष शर्मा ने किया है। 

टीजर की शुरुआत कटरीना कैफ के दृश्यों से होती है, जो कुछ लोगों के साथ नाइफ फाइटिंग की प्रैक्टिस कर रही हैं। प्रैक्टिस पूरी करने के बाद वो सलमान खान के पास जाती हैं, जो पास ही में चादर ढककर सो रहे हैं। कटरीना, टाइगर से कहती हैं कि अब तुम्हारी बारी। सलमान चादर हटाकर तपाक से उठते हैं और कहते हैं आ रहे हैं हम। इसके बाद फिल्म की रिलीज डेट सामने आती है- 21 अप्रैल, 2023। फिल्म हिंदी के साथ तमिल और तेलुगु भाषाओं में भी रिलीज की जाएगी। सलमान ने टीजर शेयर करने के साथ लिखा- हम सब अपना-अपना ख्याल रखें। टाइगर 3, 2023 की ईद पर आ रही है। आइए, सब लोग वहां मौजूद रहें। वाईआरएफ के 50 सालों के साथ टाइगर 3 का जश्न सिनेमाघरों में मनाइए।

बता दें, हाल ही में शाह रुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म पठान की रिलीज डेट का भी एलान किया गया है। यह फिल्म 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। पठान की रिलीज डेट बाहर आते ही सोशल मीडिया में इस बात की चर्चा तेज हो गयी थी कि अब सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 की रिलीज डेट भी एनाउंस हो सकती है। खबरें आयी थीं कि पठान और टाइगर 3 कॉसओवर फिल्में हैं। पठान में सलमान, टाइगर के अंदाज में कैमियो कर रहे हैं, वहीं टाइगर 3 में शाह रुख पठान के किरदार में कैमियो में दिखेंगे। सलमान ने दिसम्बर में अपने जन्मदिन के मौके पर मीडिया से बातचीत में यह रिवील भी किया था कि पठान, टाइगर 3 से पहले रिलीज होगी। 

बता दें, यशराज फिल्म्स की सफल फ्रेंचाइजी टाइगर की शुरुआत कबीर खान निर्देशित एक था टाइगर से हुई थी। इसकी दूसरी फिल्म टाइगर जिंदा है का निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया था। ये दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थीं।

Leave a Reply

Next Post

देश के पहले वर्चुअल प्रोडक्शन स्टूडियो के लिए महेश-विक्रम भट्ट से मिलाया केके सेरा ने हाथ

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 04 मार्च 2022। के सेरा सेरा बॉक्स ऑफिस प्राइवेट लिमिटेड भारत में सबसे बड़ा डिजिटल सर्विस प्रोवाइडर और फिल्म निर्माण के क्षेत्र में अत्याधुनिक तकनीक का अग्रणी रहा है। यह देश भर के निर्माताओं को बेहतरीन गुणवत्ता और नए युग वाले इनोवेटिव फिल्म साधन प्रदान […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान