अदा शर्मा बनीं ‘से नो टू ड्रग्स’ की बुलंद आवाज़

admin
शेयर करे

(अनिल बेदाग)

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 20 दिसंबर 2025। जब संदेश सच्चा हो और चेहरा भरोसेमंद—तब आंदोलन जन-आंदोलन बन जाता है। यही वजह है कि अभिनेत्री अदा शर्मा को ‘यूथ फॉर चेंज भारत – से नो टू ड्रग्स’ अभियान का चेहरा बनाया गया है। यह राष्ट्रव्यापी पहल युवाओं को नशे से दूर रखते हुए स्वस्थ, रचनात्मक और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करती है। अभियान की शुरुआत इंदौर से हुई जहाँ ऊर्जा, संस्कृति और युवाओं की भागीदारी ने एक सशक्त सामाजिक आंदोलन की नींव रखी। अदा शर्मा का चयन किसी रणनीति से ज्यादा एक स्वाभाविक निर्णय लगता है। वर्षों से उन्होंने विविध किरदारों के जरिए युवा दर्शकों के साथ गहरा रिश्ता बनाया है। द केरल स्टोरी की गंभीरता हो या 1920 फ्रेंचाइज़ी की लोकप्रियता, सनफ्लावर और कमांडो में उनका अलग अंदाज़ या रीता सान्याल की हल्की-फुल्की कॉमेडी, अदा ने हर रंग में अपनी बहुमुखी प्रतिभा साबित की है। उनके किरदारों की ईमानदारी ही उन्हें युवाओं के करीब लाती है। अभियान से जुड़ने पर अदा कहती हैं, “इस पहल का चेहरा बनना मेरे लिए गर्व की बात है। हमने इसकी शुरुआत इंदौर से की। हमारा संदेश साफ़ है, असली मज़ा पैकेट या गोलियों में नहीं, बल्कि नशे से दूर रहकर ज़िंदगी को पूरी तरह महसूस करने में है। ढोल बजाना अचानक हुआ और बहुत मज़ेदार अनुभव रहा।”

लॉन्च इवेंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसमें अदा स्थानीय बैंड के साथ ढोल बजाती नज़र आती हैं। रेड कार्पेट की चमक-दमक से दूर, आम लोगों के बीच यह सहज पल युवाओं को खास तौर पर आकर्षित कर रहा है क्योंकि इसमें दिखता है संस्कृति से जुड़ाव और सच्ची ऊर्जा। अदा की सबसे बड़ी ताकत है उनकी प्रामाणिकता। वे जो कहती हैं, वही जीती हैं और यही सच्चापन युवाओं का भरोसा जीतता है। आयोजकों के लिए भी यही वजह रही कि इस अभियान का चेहरा वही बनीं। अदा आज की युवा पीढ़ी की वह आवाज़ हैं, जिसे वे सुनना चाहते हैं और जिस पर भरोसा करते हैं।

अदा शर्मा के नेतृत्व में ‘से नो टू ड्रग्स’ अभियान का लक्ष्य साफ़ है—युवाओं को नशे के बजाय जागरूकता, रचनात्मकता और आत्म-अभिव्यक्ति की ओर प्रेरित करना। यह पहल साबित करती है कि सकारात्मक बदलाव न केवल प्रभावशाली होता है, बल्कि उत्सवपूर्ण और प्रेरणादायक भी हो सकता है।

Leave a Reply

Next Post

स्विट्ज़रलैंड के एबी इवेंट में सना रईस ख़ान की चमक

शेयर करे (अनिल बेदाग) छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 20 दिसंबर 2025। जब विशेषज्ञता सीमाओं को लांघती है और पहचान वैश्विक मंच तक पहुँचती है, तब ऐसे पल इतिहास बन जाते हैं। प्रख्यात वकील सना रईस ख़ान के लिए ऐसा ही एक गौरवशाली क्षण तब आया, जब उन्हें स्विट्ज़रलैंड में आयोजित अत्यंत […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान