ईडी ने एनसीपी नेता एकनाथ खडसे के दामाद को किया गिरफ्तार, भूमि सौदा मामले में हुई कार्रवाई

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

मुंबई 07 जुलाई 2021। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को महाराष्ट्र के पूर्व राजस्व मंत्री और एनसीपी नेता एकनाथ खडसे के दामाद गिरीश चौधरी को गिरफ्तार कर लिया। गिरीश चौधरी की गिरफ्तारी पुणे एमआईडीसी भूमि सौदा से जुड़े धनशोधन मामले में हुई है। गिरीश चौधरी को मंगलवार सुबह पूछताछ के लिए बुलाया गया था और देर शाम तक पूछताछ चलती रही। ईडी के अधिकारियों ने गिरीश चौधरी की ओर से दिए गए विभिन्न दस्तावेजों का भी विश्लेषण किया था। ईडी ने इससे पहले जनवरी में एकनाथ खडसे से पुणे एमआईडीसी भूमि सौदा मामले में पूछताछ की थी।

बता दें कि भाजपा से एनसीपी में शामिल हुए एकनाथ खडसे को ईडी ने दिसंबर में नोटिस भेजकर पेश होने के लिए कहा था। बाद में एकनाथ खडसे ने गिरफ्तारी से सुरक्षा की मांग करते हुए बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि ईडी ने भाजपा से एनसीपी में जाने के बाद यह कार्रवाई की। हालांकि, एजेंसी ने अदालत को बताया था कि एकनाथ खडसे आरोपी नहीं थे, लेकिन पेश न होना गिरफ्तारी का आधार बन सकता है।

क्या है मामला?

महाराष्ट्र पुलिस के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने वर्ष 2017 में पूर्व राजस्व मत्री एकनाथ खडसे, उनकी पत्नी मंदाकिनी, दामाद गिरीश चौधरी और मूल भूमि मालिक अब्बास अकानी के खिलाफ मामला दर्ज किया था। यह मामला खडसे और अन्य के द्वारा पुणे के पास एमआईडीसी में मुख्य भूखंड की खरीद में कथित अनियमितताओं से संबंधित था।

 हेमंत गावंडे नाम के सदस्य की ओर से लगाए गए आरोपों पर यह मामला दर्ज किया गया था, जिन्होंने आरोप लगाया था कि खडसे ने भोसरी एमआईडीसी भूमि सौदा मामले में सरकारी खजाने को चपत लगाई थी। वर्ष 2018 में एंटी करप्शन ब्यूरो ने 22 पेज की रिपोर्ट के जरिए खडसे को क्लीन चिट दे दी थी।

Leave a Reply

Next Post

दिल्ली में बड़ी वारदात: पूर्व केंद्रीय मंत्री पी रंगराजन कुमारमंगलम की पत्नी की हत्या, हिरासत में एक संदिग्ध

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 07 जुलाई 2021। दिवंगत पूर्व केंद्रीय मंत्री पी रंगराजन कुमारमंगलम की पत्नी किट्टी कुमारमंगलम की मंगलवार रात दिल्ली के वसंत विहार स्थित उनके आवास पर हत्या कर दी गई। मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश […]

You May Like

संवेदनशील पहल से लौट रही जिंदगी की मुस्कान....|....कोतबा-बागबहार सड़क का काम प्रगति पर, अक्टूबर-2026 तक पूरा करने का लक्ष्य....|....लोदाम में बर्तन दुकान पर दबिश, 13 घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर अवैध रूप से भंडारित मिले....|....30 जुलाई से खुलेगा जुनिपर ग्रीन एनर्जी का 1,800 करोड़ रुपए का आईपीओ....|....माइंड सेफ्टी ही माइन सेफ्टी की सबसे मजबूत नींव – बी.के. पीयूष भाई....|....मछली पकड़ने गए कारपेंटर की नदी में डूबने से मौत....|....बाबाधाम जाने वाले कांवड़ियों के लिए खुशखबरी....|....ऑक्सीजोन से विस्थापित दुकानदार क्रिस्टल आर्केड के सामने बसाए जाएंगे....|....पुलिस कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, स्वतंत्र जांच के संकेत....|....अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत