धान खरीदी का समय दो माह बढ़ाने की मांग, पीसीसी चीफ बैज बोले – रिमोट कंट्रोल से चल रही सरकार, बदले की भावना से काम कर रही भाजपा

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 29 दिसंबर 2023। धान खरीदी की तारीख दो माह बढ़ाने की मांग पीसीसी चीफ दीपक बैज ने की है. उन्होंने कहा, कांग्रेस की सरकार थी तो हर साल हम समय बढ़ाकर धान खरीदी करते थे. धान खरीदी की अवधि समाप्ति की ओर है. भाजपा टारगेट का आधा भी टच नहीं कर पाई. भाजपा की सरकार धान खरीदी में असफल साबित हुई. मियादी की तिथि खत्म हो रही, टारगेट पूरा नहीं हो पाया. न खरीदी की अवधि दो महीने बढ़ानी चाहिए। रायपुर में एक ही परिवार के तीन लोगों ने आत्महत्या की. इस मामले में पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा, मामला गंभीर है. भाजपा की सरकार जब से बनी है तब से आर्थिक तंगी का मामला सामने आ रहा. कर्ज से डूबे हुए मामले लगातार सामने आ रहे. आत्महत्या के मामले बढ़ रहे. कांग्रेस जल्द जांच कमेटी बनाकर मामले की जांच करेगी।

राम मंदिर को लेकर भाजपा ने कांग्रेस से स्पष्टीकरण मांगा है. इस मामले में पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा, राम मंदिर दर्शन करने के लिए या अन्य मंदिरों के दर्शन करने के लिए क्या भाजपा से प्रमाण लेना पड़ेगा ? भगवान सबके हैं, जिनकी इच्छा हो, जिनके पास समय होगा वे जरूर जाएंगे. भाजपा इस तरह का बयान जारी कर राजनीतिक लाभ लेती है। पुरानी योजनाओं के जरिए पैसों का बंदरबांट हुआ, बीजेपी के इस बयान पर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा, कोई बंदरबांट नहीं हुआ है. पूर्ववर्ती सरकार की योजनाएं जमीनी स्तर तक पहुंची है. राजीव गांधी युवा मितान क्लब के जरिए हर एक योजनाओं का लाभ जनता को मिला. कांग्रेस की योजनाओं को भाजपा बंद कर रही. भाजपा बदले की भावना से काम कर रही।

मंत्रिमंडल में विभागों का अब तक बंटवारा नहीं हुआ. इस मामले में पीसीसी चीफ बैज ने कहा, सरकार की मंशा क्या है? जनता के काम रुके हुए हैं. जनता परेशान हैं. ये सरकार खुद नहीं चल रही. इस सरकार को दिल्ली से रिमोट कंट्रोल के द्वारा चलाया जा रहा. आगे भी दिल्ली से रिमोट कंट्रोल से चलाया जाएगा. ये सरकार रिमोट कंट्रोल वाली है। लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा, राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं को उत्साहित किया है। कल की रैली के बाद पूरे देशभर में अच्छा संदेश जाएगा. एक नई ऊर्जा के साथ हम लोकसभा चुनाव की तैयारी करेंगे। छत्तीसगढ़ में पिछले चुनाव की तुलना में इस बार लोकसभा की ज्यादा सीटें जीतेंगे।

Leave a Reply

Next Post

विष्णुदेव साय सरकार की संरक्षण में अडानी हसदेव अरण्य में जंगलों की कटाई कर रहा है

शेयर करेकांग्रेस सरकार ने हसदेव अरण्य में जंगलों की कटाई को रोका था, भाजपा सरकार बनते ही कटाई शुरू हुई छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 31 दिसंबर 2023। हसदेव अरण्य क्षेत्र में जंगलों की कटाई तत्काल रोकने और खदान की नीलामी को निरस्त करने की मांग करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान