कानपुर में पति पत्नी और बेटे की धारदार हथियार से गला रेत बेरहमी से हत्या, रस्सी से बंधे थे तीनों के शव

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

कानपुर 02 अक्टूबर 2021। कानपुर के फजलगंज में शनिवार सुबह पति-पत्नी और उनके 12 साल के बेटे की धारदार हथियार से गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। तीनों के शवों को रस्सी से बांध कर कंबल उड़ाने के बाद हत्यारा उन्हीं की बाइक लेकर फरार हो गया। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना पर मौके पर भारी फोर्स तैनात कर दी गई है। फजलगंज उचवा निवासी प्रेमकिशोर परचून कारोबारी है। घर में ही उनकी दुकान है। वह अपनी पत्नी गीता और बेटे नैतिक के साथ रहते थे। जबकि उनके दो बच्चे बड़े भाई गुमटी निवासी राजकिशोर के साथ रहते थे। राजकिशोर एडीजे 6 के चालक हैं।

पड़ोसी ने फोन कर भाई को दी थी सूचना

शनिवार सुबह छह बजे उनके पास पड़ोसी युवक का फोन आया कि दुकान के बाहर दूध पड़ा है लेकिन प्रेमकिशोर फोन नहीं उठा रहे हैं। इस पर राजकिशोर मौके पर पहुंचे। घर के अंदर जाकर देखा तो प्रेमकिशोर उनकी पत्नी गीता और बेटे का शव पड़ा था। शवों को कंबल ओढ़ाया गया था। तीनों के शव एक रस्सी में बंधे पाए गए थे।

खून से सने शव देख बाहर की ओर भागे राजकिशाेर

कंबल हाटकर देखते ही राजकिशोर चीखते हुए घर से बाहर की ओर भागे। बदहवास हालत में राजकिशोर ने पुलिस को फोन की सूचना दी कि भाई उसकी पत्नी और बेटे का खून से लथपथ शव घर में पड़ा है। आनन फानन थानेदार सहित सभी पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस की टीम

थानेदार ने बताया मृतक पति पत्नी और बेटे हैं। फोरेंसिक टीम को मौके पर है। टीम घटना के सभी पहलुओं की जांच करेगी। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस उच्चाधिकारी मौके पर हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। वारदात के बारे में सुराग लगाने के लिए मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Next Post

महात्मा गांधी की जयंती आज, राजघाट पहुंच PM मोदी ने बापू को दी श्रद्धांजलि

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 02 अक्टूबर 2021। आज महात्मा गांधी की जयंती है, जिसे अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में भी जाना जाता है। 2 अक्टूबर का दिन भारत के लिए काफी महत्वपूर्ण है। इस दिन भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जन्म हुआ था। 2 अक्टूबर को […]

You May Like

मनरेगा की खुदाई के दौरान निकला मानव कंकाल....|....बोर्ड की मान्यता रद्द होने से अभ्यर्थी अयोग्य नहीं....|....पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़....|....345 बस्तियों से निकले आरएसएस के पथ संचलन....|....वित्तीय अनियमितताओं पर सरकार का बड़ा एक्शन....|....रजनी पाटिल का आरोप, देश में 13 करोड़ लोगों के वोट काटे गए....|....आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में दौड़े सीएम....|....सीएचसी के सरकारी आवास में गर्भवती महिला की गला दबाकर हत्या....|....दीपोत्सव 2026 : सात नवंबर को अयोध्या बनाएगी कीर्तिमान....|....पैरा एशियन गेम्स: पीएम नरेंद्र मोदी ने भारतीय दल को रिकॉर्ड प्रदर्शन पर दी बधाई