
छत्तीसगढ़ रिपोर्टर / मो. साजिद खान
एमसीबी (सरगुजा) — आम आदमी पार्टी के एमसीबी जिलाध्यक्ष रमाशंकर मिश्रा और सुखमंती सिंह के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पैदल मार्च कर ज्ञापन देने के बाद अपनी पांच सूत्रीय मांगो को लेकर 11 सितबंर शाम से भगत सिंह चौक में धरने पर बैठे ” आप ” कार्यकर्ताओं को जिला प्रशासन ने दिनांक 15/09/2023 शुक्रवार को चक्काजाम आंदोलन के बाद उनकी मांगों को पूर्ण करने के लिए छह माह का लिखित आश्वासन देकर धरने को समाप्त करवा दिया। आप पार्टी के इस धरने में कार्यकर्ता मजबूती से डटे रहे।
आप पार्टी का चक्काजाम प्रदर्शन–
प्रदर्शन के दौरान एसएसपी के साथ पुलिस विभाग और संयुक्त कलेक्टर के साथ प्रशासन मौजूद रहा।
मिला लिखित आश्वासन —
आप पार्टी के पांच सूत्रीय मांग के धरने को समाप्त करने के लिए जिला प्रशासन से छह माह के अंदर मांग पूर्ण करने का आश्वासन मिला है।
आप की पांच बिंदुओं पर वाली मांगे–
आप की पांच बिंदुओं की मांगे मनेन्द्रगढ़ विधानसभा और भरतपुर-सोनहत विधानसभा दोनो क्षेत्रों से संबंधित रहीं।


