भारतीय ग्रैंडमास्टर प्रणेश एम ने जीता कानिशा ओपन 2026 शतरंज टूर्नामेंट

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

हंगरी, 24 अगस्त 2026। प्रणेश ने रविवार को खेले गए टूर्नामेंट के नौवें और आखिरी राउंड में जर्मनी के वादिम पेट्रोव्स्की को सफेद मोहरों से हराया। इस जीत के साथ उन्होंने कुल सात अंक हासिल किए और खिताब की दौड़ में खुद को मजबूत किया। प्रणेश की रेटिंग 2673 है और अगस्त 2026 की ताजा FIDE रैंकिंग में वह 44वें स्थान पर हैं। तमिलनाडु के कराईकुडी से आने वाले प्रणेश ने टूर्नामेंट में लगातार शानदार प्रदर्शन किया।

चार खिलाड़ी रहे सात अंक पर
नौ राउंड के बाद प्रणेश के अलावा इजराइल के ओर ब्रोंस्टीन, यूक्रेन के आंद्रेई वोलोकिटिन और भारत के कार्तिक वेंकटरमन ने भी सात-सात अंक हासिल किए। हालांकि, बेहतर टाईब्रेक के कारण प्रणेश ने पहला स्थान हासिल कर खिताब अपने नाम किया। कार्तिक वेंकटरमन के पास खिताब अकेले जीतने का मौका था, लेकिन आखिरी राउंड में वोलोकिटिन ने उन्हें ड्रॉ पर रोक दिया। वहीं ब्रोंस्टीन ने हमवतन आईएम बेनी आइजेनबर्ग को हराकर सात अंकों के साथ शीर्ष समूह में जगह बनाई।

भारतीय दूतावास ने दी बधाई
प्रणेश की जीत पर हंगरी स्थित भारतीय दूतावास ने भी उन्हें बधाई दी। दूतावास ने अपने आधिकारिक हैंडल पर लिखा, “नए भारतीय शतरंज चैंपियन से मिलिए!! प्रणेश एम। प्रतिष्ठित कानिज्सा ओपन 2026 में शानदार जीत के लिए भारतीय ग्रैंडमास्टर प्रणेश एम को हार्दिक बधाई!”

दूतावास ने आगे कहा, ‘रोमांचक नौवें राउंड के बाद प्रणेश ने मध्य यूरोप के सबसे प्रतिस्पर्धी ओपन टूर्नामेंटों में से एक में शीर्ष स्थान हासिल किया। हमें बेहद गर्व है कि भारतीय प्रतिभा वैश्विक मंच पर इतनी शानदार चमक रही है। हंगरी भारतीय शतरंज के लिए लगातार भाग्यशाली जगह साबित हो रहा है। उनके शतरंज के सफर में आगे भी सफलता के लिए शुभकामनाएं!’

छह भारतीय शीर्ष 23 में
कानिज्सा ओपन 2026 के ग्रुप ए में कुल 226 खिलाड़ी शामिल थे। अन्य भारतीय खिलाड़ियों में नीलाश साहा 6.5 अंकों के साथ 10वें स्थान पर रहे। वह बड़ी संख्या में खिलाड़ियों के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर थे। नीतीश बेलुरकर छह अंकों के साथ 20वें, अजय संतोष पार्वथारेड्डी 21वें और भट्टाचार्य सोहम 23वें स्थान पर रहे। तीनों ने छह-छह अंक हासिल किए।

Leave a Reply

Next Post

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय पेपर लीक के बाद 2 परीक्षाएं रद्द

शेयर करेसितंबर के पहले सप्ताह में दोबारा होंगी, अब तक 6 गिरफ्तार, प्राचार्य-मास्टरमाइंड बर्खास्त छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           रायपुर, 24 अगस्त 2026। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) के पेपर लीक मामले में दुर्ग के भारती कॉलेज के असिस्टेंट लेक्चरर समेत 6 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। रायपुर के तेलीबांधा थाना […]

You May Like

सरगुजा में कार-बाइक में टक्कर, नाबालिग की मौत....|....इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय पेपर लीक के बाद 2 परीक्षाएं रद्द....|....भारतीय ग्रैंडमास्टर प्रणेश एम ने जीता कानिशा ओपन 2026 शतरंज टूर्नामेंट....|....पिता बने ‘तुम बिन 2’ फेम अभिनेता आदित्य सील....|....जापान से कारोबार बढ़ाने पर भारत का फोकस....|....16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन की तैयारी....|....जंतर-मंतर पर यौन उत्पीड़न की जांच पहले होगी....|....मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, उपद्रवियों ने घर में लगाई आग....|....देर रात अचानक धू-धू कर जलीं 2 कारें....|....पुलिस भर्ती अभ्यर्थियों का हल्लाबोल, खाली पदों पर नियुक्ति की मांग