IPL 2022: मयंक अग्रवाल होंगे पंजाब किंग्स के नए कप्तान, जल्द ही आधिकारिक एलान करेगी टीम

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 24 फरवरी 2022। भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल को पंजाब किंग्स का नया कप्तान बनाया जा सकता है। टीम ने उन्हें आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन से पहले रिटेन किया था। इसके बाद माना जा रहा था कि उन्हें टीम की कमान दी जाएगी। हालांकि, अब तक इसका आधिकारिक एलान नहीं हुआ है, लेकिन जल्द ही फ्रेंचाइजी मयंक को आधिकारिक तौर पर कप्तान बना सकती है। पंजाब आईपीएल की उन दो टीमों में शामिल है, जिन्होंने 2022 का सीजन शुरू होने से पहले अब तक अपने कप्तान का एलान नहीं किया है। पंजाब किंग्स के अलावा रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने भी अपने नए कप्तान का नाम नहीं जारी किया है। दक्षिण अफ्रीका के फाफ डुप्लेसिस को इस टीम का कप्तान बनाया जा सकता है। पीटीआई की खबर के अनुसार इसी सप्ताह मयंक को आधिकारिक तौर पर पंजाब का कप्तान बनाया जा सकता है। 

लखनऊ के कप्तान बने राहुल
पंजाब के पूर्व कप्तान लोकेश राहुल ने मेगा ऑक्शन से पहले टीम से अलग होने का फैसला किया था। इसके बाद लखनऊ की टीम ने उन्हें ड्रॉफ्ट में खरीदा। इस सीजन में वे लखनऊ की टीम की कप्तानी करते नजर आएंगे। हालांकि, राहुल की कप्तानी में टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था और पिछले सीजन में उनकी टीम ने कई करीबी मैच गंवाए थे। टीम अंकतालिका में छठवें स्थान पर थी। पंजाब ने 14 में छह मैच जीते थे, जबकि आठ में उसे हार का सामना करना पड़ा था। 2022 मेगा ऑक्शन से पहले सबसे कम खिलाड़ी पंजाब ने ही रिटेन किए थे। पंजाब ने मयंक अग्रवाल के अलावा युवा तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को रिटेन किया था। नीलामी में यह टीम सबसे ज्यादा पैसे के साथ उतरी थी। अब इस टीम के पास शिखर धवन, कगिसो रबाडा, लियम लिविगस्टोन और जानी बेयरस्टो जैसे बेहतरीन खिलाड़ी हैं। 

Leave a Reply

Next Post

IND vs SL Playing 11: रवींद्र जडेजा की प्लेइंग इलेवन में वापसी तय, क्या चोटिल सूर्यकुमार की जगह खेलेंगे सैमसन?

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 24 फरवरी 2022। भारत और श्रीलंका के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला गुरुवार आज लखनऊ में खेला जाएगा। इसके बाद दो मैच 26 और 27 फरवरी को धर्मशाला में खेले जाएंगे। पहले टी20 में भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन पर […]

You May Like

AGRA में फेवीक्विक गैंग का आतंक खत्म! 5 राज्यों में की करोड़ों की ठगी, 153 ATM कार्ड के साथ 3 शातिर दबोचे....|....बंगाल में राष्ट्रपति का अपमान पर पीएम मोदी ने ममता सरकार को घेरा, बोले- शर्मनाक है यह व्यवहार!....|....यूपी में मां ने बेटे को सीने से लगाकर लगाई आग, डेढ़ साल के मासूम की जलकर मौत, खौफनाक मंजर देख कांपा लोगों का कलेजा; चौंका देगी वजह....|....ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय....|....ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं – अरुण साव....|....साइकिल से विधानसभा पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, भाजपा पर साधा निशाना....|....नक्सलवाद बनेगा इतिहास!: 108 नक्सली कल करेंगे सरेंडर, अब तक का सबसे बड़ा डंप बरामद; 31 मार्च है डेडलाइन....|....3.95 करोड़ रुपये के इनामी नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, बीजापुर और दंतेवाड़ा के 67 नक्सली भी शामिल....|....31 वर्षीय मरीज को अदालत से मिली निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति, 12 साल से कोमा में है शख्स....|....सरकार के संरक्षण में दुर्ग के बाद बलरामपुर में अफीम की खेती हो रही