यूथ कांग्रेस ने 23 दिसंबर को सीएम हाउस का घेराव करने का लिया निर्णय

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

रायपुर 21 दिसंबर 2024। छत्तीसगढ़ में बढ़ते अपराध और नशाखोरी को लेकर युवा कांग्रेस रायपुर में बड़ा प्रदर्शन करने जा रही है. राजीव भवन में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए यूथ कांग्रेस प्रदेश प्रभारी शेषनारायण ओझा ने कहा, नशा और अपराध को लेकर यूथ कांग्रेस 23 दिसंबर को सीएम हाउस का घेराव करेंगे. यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भान सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शन होगा।

ओझा ने कहा, 24 दिसंबर को बिलासपुर में नशे के खिलाफ हॉफ मैराथन का आयोजन किया जाएगा. यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने कहा, 23 दिसंबर को सीएम हाउस घेराव में पूर्व सीएम भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष, पीसीसी चीफ दीपक बैज समेत सभी प्रमुख नेता और प्रदेशभर से हजारों की संख्या में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता शामिल होंगे. गांधी मैदान में सुबह 11 बजे पहले सभा होगी, फिर सीएम हाउस घेराव करने निकलेंगे।

Leave a Reply

Next Post

सीखने के लिए सदैव सतत् इच्छा होनी चाहिए : राज्यपाल डेका

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   रायपुर 21 दिसंबर 2024। जीवन में आगे बढ़ने के लिए सीखना जरूरी है और सीखने के लिए सदैव एक सतत् इच्छा होनी चाहिए। ज्ञान की कोई सीमा नहीं होती है और सीखने की कोई उम्र नही होती। अच्छे इंसान बनें क्योंकि अच्छे व्यक्ति ही बेहतर समाज का […]

You May Like

जूनियर हॉकी एशिया कप: भारतीय पुरुष टीम ने दूसरे मैच में दिखाया जुझारूपन....|....इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से छह एयरपोर्ट बंद....|....महानंदा एक्सप्रेस के इंजन समेत तीन हिस्से पटरी से उतरे; मची अफरा-तफरी....|....गोरक्ष घाट पर गुंबद गिरने से अधिवक्ता की मौत....|....दो युवकों की मौत, आठ घंटे बाद खाई में मिली लाश....|....कानपुर में कच्ची छत ढहने से पिता समेत तीन बेटियों की मौत....|....65 साल के बुजुर्ग ने हैदराबाद मैराथन में जीता गोल्ड....|....इंदौर में सफाई मित्रों ने त्यौहार पर मनाई छुट्टी....|....मध्यप्रदेश में शुरू होगी नई मोबिलिटी क्रांति....|....चौथे स्टेज के स्तन कैंसर में भी इलाज संभव