दिल्ली की पहली सरकार जो झुग्गीवासियों को घर देने के लिए कर रही है काम: रेखा गुप्ता

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 02 अगस्त 2025। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को कहा कि उनकी सरकार दिल्ली के इतिहास में ऐसी पहली सरकार है, जो झुग्गी बस्तियों को सिर्फ “संजय कैंप” या “नेहरू कैंप” जैसे नामों से चिह्नित करने के बजाय झुग्गीवासियों को उचित घर उपलब्ध कराने की दिशा में काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने दिल्ली विश्वविद्यालय के शहीद सुखदेव कॉलेज ऑफ बिजनेस स्टडीज के 39वें स्थापना एवं प्रबोधन (ओरिएंटेशन) दिवस पर छात्रों एवं शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा, “दिल्ली की यह पहली सरकार है, जो हर झुग्गीवासी को घर उपलब्ध कराने की दिशा में काम कर रही है।” रेखा गुप्ता ने कॉलेज में 500 नई सीटें जोड़ने की भी घोषणा की, जिसका उद्देश्य छात्रों को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा प्रदान कराना है।

उन्होंने पूर्ववर्ती सरकारों पर कटाक्ष करते हुए कहा, “पिछले 15 से 20 वर्ष में दिल्ली में एक भी नए कॉलेज का निर्माण नहीं किया गया। उन वर्षों में दिल्ली कहीं खो सी गई थी।” मुख्यमंत्री ने इस सत्र में पढ़ने वाले छात्रों को बधाई देते हुए कहा, “मैं पहले सुखदेव कॉलेज नहीं आ सकी, क्योंकि यहां केवल 98 प्रतिशत या 100 प्रतिशत अंक पाने वाले छात्र ही आ सकते थे। मुझे इस कॉलेज में आने के लिए मुख्यमंत्री बनना पड़ा।”

उन्होंने छात्रों से शैक्षणिक उपलब्धियों से आगे बढ़कर सोचने का आग्रह किया। रेखा गुप्ता ने कहा, “डिग्री पूरी करना ही एकमात्र लक्ष्य नहीं हो सकता। लक्ष्य देश के विकास में योगदान देना होना चाहिए।” कॉलेज की प्राचार्य पूनम वर्मा ने शहीद सुखदेव थापर को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके साहस व बलिदान को याद किया। थापर के नाम पर ही कॉलेज का नाम रखा गया है। उन्होंने नए छात्रों से कहा, “जब वह शहीद हुए तब उनकी उम्र सिर्फ़ 23 साल थी। उन्होंने आज़ादी के लिए लड़ाई लड़ी; आपको उत्कृष्टता और एक नए भारत के लिए लड़ना चाहिए।” शहीद सुखदेव कॉलेज ऑफ बिजनेस स्टडीज दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रमुख संस्थानों में से एक है, जहां प्रबंधन और व्यापार में स्नातक पाठ्यक्रम की पढ़ाई होती है।

Leave a Reply

Next Post

केंद्र सरकार पर राहुल गांधी का हमला, बोले- मैं 'राजा' नहीं हूं और 'राजा' बनना भी नहीं चाहता

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 02 अगस्त 2025। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर और अमेरिका के टैरिफ को लेकर सरकार को घेरने के साथ ही एक चौंकाने वाला बयान दिया। वकीलों को संबोधित करते […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप