’कहानी’ के पहले म्यूजिक वीडियो में आमिर ने किया कमाल

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

मुंबई 21 जुलाई 2022। लाल सिंह चड्ढा के निर्माताओं ने आखिरकार कहानी गाने का बहुप्रतीक्षित म्यूजिक वीडियो रिलीज कर दिया है। इस गाने का ऑडियो वर्जन मोहन ने गाया था जबकि म्यूजिक वीडियो सॉन्ग को वोकल्स सोनू निगम ने दिया हैं। इस गाने को देश भर से प्यार और सराहना मिली है और इसे इस साल रिलीज हुए सबसे सूदिंग गानों में से एक माना जा रहा है।  इसमें कोई शक नहीं कि वीडियो के साथ गाना और भी खूबसूरत और मीनिंगफुल नजर आ रहा है। गाने में आमिर खान का प्रदर्शन कमाल का हैं। वीडियो जितना दिल को छू लेने वाला है, उतना ही ऐसा लगता है जैसे दर्शकों की आंखों में कोई पहेली के टुकड़े एक साथ आ रहे हों।  कहानी का ऑडियो वर्जन, जिसका म्यूजिक प्रीतम ने दिया है और लीरिक्स अमिताभ भट्टाचार्य द्वारा लिखे गए हैं, को हर तरफ से प्यार मिला है। यह गाना रिलीज होने के 24 घंटों के भीतर इंटरनेट पर सबसे लोकप्रिय गानों में से एक बन गया, और प्रभावशाली रिकॉर्ड बनाना जारी रखा है।

    ऐसे में जिन्हें नही पता, बता दें कि आमिर खान ने बिना म्यूजिक वीडियो के अपनी अपकमिंग फिल्म के सभी गाने जारी किए थे ताकि म्यूजिशियन, सिंगर्स, लीरिसिस्ट और तकनीशियन को स्पॉटलाइट में रखा जा सके। अब तक स्टार ने ऑडियो वर्जन  में ‘कहानी’, ‘मैं की करां?’, ‘फिर ना ऐसी रात आएगी’ और ‘तुर कलेयां’ रिलीज किया है और यह पहली बार है जब निर्माताओं ने म्यूजिक वीडियो जारी किया है। आमिर खान प्रोडक्शंस, किरण राव और वायकॉम 18 स्टूडियो द्वारा निर्मित ‘लाल सिंह चड्ढा’ में करीना कपूर खान, मोना सिंह और चैतन्य अक्किनेनी भी हैं। ये फिल्म  फॉरेस्ट गंप की ऑफिशियल रीमेक है। लाल सिंह चड्ढा 11 अगस्त 2022 को रिलीज होने वाली है।

Leave a Reply

Next Post

सोनिया गांधी के समर्थन में विपक्ष का साझा बयान, बोले- नेताओं से बदला ले रही है मोदी सरकार

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 21 जुलाई 2022। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के खिलाफ विपक्षी दलों ने मोर्चा खोल दिया है। पार्टियों ने साझा बयान जारी कर जांच एजेंसियों के इस्तेमाल को लेकर संघर्ष शुरू करने की बात कही है। खास बात है कि गुरुवार […]

You May Like

बस का सफर महंगा, किराया बढ़ाने पर बनी सहमति....|....शराब के नशे में तलवार लेकर सड़क पर उतरा युवक....|....कॉलोनियों में ईडब्ल्यूएस-एलआईजी की जमीन पर प्रशासन की नजर....|....चपरासी की नौकरी का झांसा देकर 5 लाख ठगे....|....नशीले इंजेक्शनों की तस्करी का पर्दाफाश....|....सरकारी स्कूल में जुगाड़ से पढ़ाई: संसाधनों की कमी नहीं बनी रोड़ा....|....सरकारी कर्मचारी के खिलाफ एफआईआर से पहले पक्ष सुनना जरूरी....|....गंगा में 133 किमी का जल हाईवे बनेगा....|....स्कूलों में अब सिंगल यूज प्लास्टिक पर लगेगी रोक....|....जाम से मुक्ति के लिए एक और रिंग रोड बनाने की तैयारी