मानसून सत्र: सरकार ने इस दिन बुलाई सर्वदलीय बैठक; मणिपुर को लेकर आज संसदीय समिति की मीटिंग से विपक्ष का वॉकआउट

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 06 जुलाई 2023। संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू हो रहा है। संसद का सत्र सही तरीके से चल सके इसके लिए केंद्र सरकार की ओर से 19 जुलाई को सर्वदलीय बैठक बुलाई गई है। वहीं, मणिपुर पर चर्चा की मांग खारिज होने के बाद विपक्षी सदस्यों ने संसद पैनल की बैठक से वॉकआउट कर दिया है। सूत्रों ने बताया कि गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति के विपक्षी सदस्यों ने मणिपुर की स्थिति पर चर्चा करने की उनकी मांग को पैनल प्रमुख द्वारा अस्वीकार किए जाने के बाद गुरुवार को बैठक से वॉकआउट करने का फैसला लिया। बताया जा रहा है कि राज्यों में जेल सुधारों पर चर्चा के लिए एक बैठक आयोजित की गई थी। इस दौरान, टीएमसी के डेरेक ओ ब्रायन, कांग्रेस के दिग्विजय सिंह और प्रदीप भट्टाचार्य ने पैनल के अध्यक्ष बृजलाल को पत्र सौंपकर कहा कि समिति के सदस्य के रूप में मणिपुर की स्थिति को नजरअंदाज नहीं कर सकते। इससे पहले भी ओ ब्रायन और दिग्विजय सिंह ने बृजलाल को पत्र लिखकर मणिपुर की स्थिति पर चर्चा के लिए एक बैठक बुलाने का आग्रह किया था। 

अध्यक्ष ने दोनों सांसदों को मणिपुर की स्थिति पर तत्काल बैठक आयोजित करने में असमर्थता जताई थी। उन्होंने कहा था कि जुलाई में जेल सुधार पर तीन बैठकें निर्धारित की गई हैं। इसलिए तुरंत मणिपुर की स्थिति पर बैठक नहीं की जा सकती है। वहीं, गुरुवार को हुई संसद पैनल की बैठक में अध्यक्ष समेत कुल सात सदस्य शामिल हुए। गौरतलब है, मणिपुर में 3 मई से अब तक हुई जातीय हिंसा में लगभग 120 लोग मारे गए हैं और 3,000 से अधिक घायल हुए हैं।

Leave a Reply

Next Post

सीधी पेशाब कांड पीड़ित दशमत रावत को सुदामा कहकर सीएम ने धोए पैर, शॉल ओढ़ाकर बोले- तुम मेरे दोस्त हो

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर भोपाल 06 जुलाई 2023। मध्य प्रदेश के सीधी जिले में आदिवासी दशमत रावत पर एक भाजपा कार्यकर्ता के बेशर्मी से पेशाब करने की घटना के बाद से सियासत गरमाई हुई है। गुरुवार को पीड़ित दशमत रावत भोपाल मुख्यमंत्री निवास पहुंचे। यहां सीएम शिवराज ने दशमत के […]

You May Like

एक को बचाने नदी में कूदे दो दोस्त, तेज बहाव में तीनों बह गए....|....पारिवारिक विवाद में भतीजे ने फरसी से चाचा का गला रेता....|....21 महीने से पुलिस को चकमा दे रहा था चाचा का हत्यारा....|....बाइक सवार चार युवकों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दो की मौत; दो घायल....|....शिक्षक भर्ती पदवृद्धि आंदोलन फिर तेज....|....गाजियाबाद में आमने-सामने भाजपा के गुट....|....यूएस ओपन 2026: रिबाकिना ने जीता खिताब....|....ट्रंप के बचपन का घर 20 लाख डॉलर में बिका....|....भाजपा बताये उनकी सरकार ने तारा कोल ब्लॉक नीलामी के लिए केंद्र को अनुशंसा क्यों किया? - दीपक बैज....|....तनाव के दौर में अनूप जलोटा का भक्ति मंत्र