सिहोरा में भीषण सड़क हादसा: संत त्यागी महाराज समेत दो की मौत, एक घायल, तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

सिहोरा 11 फरवरी 2022। जबलपुर के सिहोरा में शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें महाराष्ट्र के नांदेड़ के संत त्यागी महाराज सहित दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, हादसे में एक अन्य युवक घायल है।  हादसा एनएच 30 के पास तड़के सुबह हुआ। हादसे की वजह कार की तेज रफ्तार को बताया जा रहा है। कार तेजी से आकर बांस से लदे ट्राले में घुस गई, जिसके चलते कार के एक तरफ का हिस्सा बांस के ट्राले में जा घुसा। जानकारी के अनुसार संत छत्तीसगढ़ में किसी से मिलने के बाद सड़क मार्ग से होते हुए महाराष्ट्र जा रहे थे। इसी दौरान कटनी-जबलपुर सीमा पर धनगवां के पास उनकी कार एमएच 26 एके 7133 हादसे का शिकार हो गई। हादसे में त्यागी नंद महाराज (45) और बलराम तुवर की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं एक अन्य व्यक्ति घायल है। 

सिहोरा थाना प्रभारी गिरीश धुर्वे ने बताया कि संत त्यागी महाराज की कार तेज रफ्तार में रही होगी और ट्राले को ओवरटेक करते समय चालक अपना नियंत्रण खो बैठा होगा, जिसके चलते कार हादसे का शिकार हो गयी। वहीं, कोहरे और तेज रफ्तार को भी हादसे की वजह माना जा रहा है।  

कार में सवार 4 लोग सुरक्षित बचे
कार में सात लोग सवार थे। हादसे के वक्त संत त्यागी महाराज ड्राइवर के बगल वाली सीट में बैठे थे। हादसे के दौरान कार में सवार अन्य चार लोग पूरी तरह से सुरक्षित हैं। सिहोरा पुलिस ने मृतकों के शव पीएम के लिए भेज दिए हैं। त्यागी नंद महाराज महाराष्ट्र के नांदेड़ के प्रमुख संतों में गिने जाते हैं उनके निधन से उनके शिष्यों में शोक की लहर है।

Leave a Reply

Next Post

एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा हिजाब विवाद, अदालत ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 11 फरवरी 2022। कर्नाटक के स्कूल एवं कॉलेजों में हिजाब पहनने पर रोक के खिलाफ दायर अर्जी पर सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया है। चीफ जस्टिस एनवी रमन्ना की बेंच ने कहा कि उचित समय पर हम इस अर्जी पर […]

You May Like

जूनियर हॉकी एशिया कप: भारतीय पुरुष टीम ने दूसरे मैच में दिखाया जुझारूपन....|....इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से छह एयरपोर्ट बंद....|....महानंदा एक्सप्रेस के इंजन समेत तीन हिस्से पटरी से उतरे; मची अफरा-तफरी....|....गोरक्ष घाट पर गुंबद गिरने से अधिवक्ता की मौत....|....दो युवकों की मौत, आठ घंटे बाद खाई में मिली लाश....|....कानपुर में कच्ची छत ढहने से पिता समेत तीन बेटियों की मौत....|....65 साल के बुजुर्ग ने हैदराबाद मैराथन में जीता गोल्ड....|....इंदौर में सफाई मित्रों ने त्यौहार पर मनाई छुट्टी....|....मध्यप्रदेश में शुरू होगी नई मोबिलिटी क्रांति....|....चौथे स्टेज के स्तन कैंसर में भी इलाज संभव