जापान के राजदूत ने पत्नी के साथ पुणे में उठाया मिसल पाव का लुत्फ, पीएम मोदी ने की सराहना

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 11 जून 2023। जापान के राजदूत हिरोशी सुजुकी द्वारा शेयर की गई एक वीडियो ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ध्यान आकर्षित किया है। दरअसल, सुजुकी पुणे में अपनी पत्नी के साथ भारतीय खान-पान का आनंद ले रहे हैं। हिरोशी सुजुकी ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह अपनी पत्नी के साथ पुणे में खान-पान का लुत्फ उठाते दिखे। जहां एक तरफ सुजुकी कम मसालेदार तो उनकी पत्नी मसालेदार खाना चुनती हैं। 

जापान के राजदूत ने शेयर की वीडियो
हिरोशी सुजुकी ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर करते हुए भारत के स्ट्रीट फूट की तारीफ की। उन्होंने कहा- ‘मुझे भारत का स्ट्रीट फूड पसंद है, लेकिन थोड़ा तीखा कम। एक अन्य वीडियो  में सुजुकी को मिसल पाव का आनंद लेते हुए भी देखा गया, जहां उनकी पत्नी ने तीखा मिसल पाव चुना। इस वीडियो के साथ उन्होंने लिखा- मेरी पत्नी ने मुझे हरा दिया। 

पीएम मोदी ने की सुजुकी की सराहना
जापानी राजदूत द्वारा ट्विटर पर शेयर किए गए वीडियो पर पीएम मोदी ने भारत की खान-पान विविधता को एक अभिनव तरीके से पेश करने की उनकी इस पहल की सराहना की। उन्होंने सुजुकी को अपने ट्वीट में टैग करते हुए लिखा- श्रीमान राजदूत यह एक ऐसी प्रतिस्पर्धा है, जिसमें हार का आपने बुरा नहीं माना होगा।  आपको भारत की खान-पान विविधता का लुत्फ उठाते और अभिनव तरीके से इसे पेश करते देखकर अच्छा लगा। ऐसे वीडियो आते रहें।

Leave a Reply

Next Post

'राजनीति में भ्रष्टाचार की कोई जगह नहीं, वादे से पीछे नहीं हटूंगा, हर गलती सजा मांगती है'

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   दौसा 11 जून 2023। पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने अपने दिवंगत पिता स्वर्गीय राजेश पायलट को दौसा में श्रद्धांजलि दी। भंडाना में श्रद्धांजलि सभा करने के बाद सचिन पायलट ने गुर्जर छात्रावास पहुंचकर राजेश पायलट की मूर्ति का अनावरण किया। इस मौके पर हुई जनसभा […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप