आईईडी ब्लास्ट में घायल हुआ डीआरजी जवान, उपचार के लिए भेजा रायपुर

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बीजापुर 23 सितम्बर 2023। बीजापुर जिले के जांगला थाना क्षेत्र के दुरधा के जंगल मे आईईडी ब्लास्ट के चपेट में आने से डीआरजी जवान घायल हो गया। घटना के बाद तत्काल साथियों ने उसे बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल बीजापुर में भर्ती कराया। जवान की हालत को देखते हुए उसे मेकाज जगदलपुर रेफर किया गया। जहां जवान की हालत को देखते हुए उसे रायपुर रेफर कर दिया गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को डीआरजी जवानों की टीम बीजापुर की टीम जांगला व नैमेड थाना क्षेत्र के सीमावर्ती गांव कैका, दुरधा व मोसला की तरफ नक्सल विरोधी अभियान पर निकली हुई थी। सर्चिंग से वापसी के दौरान दोपहर एक बजे के करीब दुरधा के जंगल में आईईडी ब्लास्ट होने से आरक्षक सन्नू हेमला 45 वर्ष इसकी चपेट में आकर घायल हो गया। घायल जवान सन्नू हेमला को बेहतर इलाज के लिए बीजापुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से जवान की हालत को देखते हुए उसे मेकाज रेफर कर दिया गया। शुक्रवार की शाम करीब सात बजे जगदलपुर लाया गया, जहां से जवान को बेहतर उपचार के लिए एसआईसीयू में भर्ती किया गया। शनिवार की सुबह 8.49 बजे उसे मेकाज से एंबुलेंस के माध्यम से उसे एयर पोर्ट ले जाया गया।

Leave a Reply

Next Post

'बीजेपी में बहुत ज्यादा होती है नाटक-नौटंकी': सीएम भूपेश ने कहा- अब पीएम मोदी मित्रों से परिवारजनों पर आ गए

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 23 सितम्बर 2023। छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि बीजेपी में नाटक और नौटंकी बहुत ज्यादा होती है। इसे हम पिछले 10 साल से देख रहे हैं। लोगों का ध्यान भटकाने […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण