रामगोपाल वर्मा की सइक्लोजिकल थ्रिलर फिल्म “साड़ी” के ट्रेलर ने मचाया बवाल

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर /(अनिल बेदाग)

मुंबई 13 फरवरी 2025। प्रेजेंटर राम गोपाल वर्मा की फिल्म “साड़ी” 28 फरवरी 2025 को सिनेमाघरों में हिंदी, तेलुगु, तमिल और मलयालम में रिलीज़ होने के लिए तैयार है। और अब फ़िल्म का जबर्दस्त ट्रेलर आरजीवी यूट्यूब चैनल पर रिलीज होते ही बवाल मचा रहा है। लाखों दर्शक इस सइक्लोजिकल थ्रिलर के ट्रेलर को एन्जॉय कर रहे हैं और फ़िल्म की रिलीज़ की प्रतीक्षा कर रहे हैं। फ़िल्म का ट्रेलर देखकर रामगोपाल वर्मा स्टाइल की फ़िल्मों की याद आ जाती है। और आए भी क्यों न क्योंकि इस फ़िल्म को खुद रामगोपाल वर्मा ने प्रेजेंट किया है। आरजीवी डेन और आरजीवी आरवी प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी फ़िल्म साड़ी कई सच्ची घटनाओं पर बेस्ड है। इस मनोवैज्ञानिक रोमांचक फ़िल्म के निर्माता रवि वर्मा हैं जबकि निर्देशन की कमान गिरि कृष्ण कमल ने संभाली है। यह फ़िल्म एक लड़की के लिए एक लड़के के जुनून की स्टोरी है, जो डरावना हो जाता है। सत्य यदु ने उस जुनूनी लड़के का किरदार निभाया है जो आराध्या देवी अभिनीत एक लड़की को देखते ही पागल हो जाता है और उसको फॉलो करना शुरू कर देता है एवं उसकी भावनाएँ फिर खतरनाक हो जाती हैं।

राम गोपाल वर्मा बॉलीवुड में एक ऐसे फ़िल्म मेकर के रूप में जाने जाते हैं जिन्होंने ढेरों नई प्रतिभाओं को स्टार बनाया है। अभिनेत्री आराध्या देवी भी उनकी ही खोज है।

फ़िल्म साड़ी के ट्रेलर को सोशल मीडिया पर  काफी सराहा जा रहा है। इसे लाखों व्यूज मिल रहे हैं। डर, थ्रिल, और ट्विस्ट से भरपूर यह फ़िल्म 4 भाषाओं में 28 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। ट्रेलर ने ऑडिएंस के बीच फ़िल्म देखने की उत्सुकता जगा दी है। हर शॉर्ट में, हर फ्रेम में एक रोमांच का पहलू दिखाई देता है।

Leave a Reply

Next Post

2025 ऑस्कर में जगह बनाने वाली एकमात्र बॉलीवुड अभिनेत्री बनीं अलंकृता सहाय

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 13 फरवरी 2025। अभिनेत्री अलंकृता सहाय की फिल्म ‘बैंड ऑफ महाराजा’ अब ऑस्कर 2025 के लिए दौड़ में है और फिल्म को मिले गुणवत्ता और आलोचनात्मक स्वागत को देखते हुए इसमें ऑस्कर 2025 में आगे बढ़ने और लोगों का ध्यान आकर्षित करने के लिए सब […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण