जगदलपुर के महारानी जिला अस्पताल में 1700 से अधिक मरीजों को मिली डायलिसिस सुविधा का लाभ

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर, 28 जुलाई 2023। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा दूरस्थ अंचल के लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं। जरूरतमंद मरीजों को सभी प्रकार की स्वास्थ्य सुविधाएं नजदीक के अस्पतालों में उपलब्ध कराया जा रहा है। जगदलपुर के महारानी जिला अस्पताल में मरीजों को डायलिसिस की सुविधा मिल रही है। एक साल में 1700 से अधिक मरीजों को इसका लाभ मिल चुका है। स्वास्थ्य सुविधाओं की दृष्टि से जिला अस्पताल ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है।
बस्तर का महारानी जिला अस्पताल अब दूर दराज के वनांचल में निवासरत नागरिकों को सर्वसुविधायुक्त युक्त आपरेशन की सुविधा दे रही है। डायलिसिस करने की सुविधा से मरीजों को जहां सर्वसुविधायुक्त ऑपरेशन थियेटर, अत्याधुनिक उपकरणों और विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा जटिल ऑपरेशन तथा अन्य उपचार को संवेदनशीलता के साथ किया जा रहा है। महारानी जिला अस्पताल में स्थापित डायलिसिस सेंटर में मरीजों की अत्याधुनिक उपकरणों से इलाज की सुविधा दी जा रही है। इस सेंटर में वित्तीय वर्ष 2022-23 में 1722 मरीजों ने स्वास्थ्य सुविधा का लाभ लिया है। महारानी अस्पताल में डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध होने के चलते अब बस्तर अंचल के जरूरतमंद मरीजों को राज्य के दूसरे अस्पतालों में जाकर महंगी उपचार से निजात मिली है और उनके समय एवं धनराशि दोनों की बचत हो रही है। सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक महारानी अस्पताल डॉ. संजय प्रसाद बताते हैं कि महारानी जिला अस्पताल में डायलिसिस सुविधा उपलब्ध होने से बस्तर के दूरस्थ क्षेत्रों के मरीजों को सबसे ज्यादा सहूलियत हो रही है। यहां पर बस्तर अंचल के साथ ही अन्य जिलों से जरूरतमंद मरीज आकर स्वास्थ्य सुविधा से लाभान्वित हो रहे हैं।

Leave a Reply

Next Post

रियान पराग का तूफानी शतक, लगाए 11 छक्के; यूसुफ पठान का 13 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 28 जुलाई 2023। देवधर ट्रॉफी में असम के ऑलराउंडर रियान पराग ने शुक्रवार (28 जुलाई) को तूफानी पारी खेली। उन्होंने ईस्ट जोन की ओर से खेलते हुए नॉर्थ जोन के खिलाफ 84 गेंद पर शतक जड़ दिया। पराग ने 102 गेंद की पारी में […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान