श्रद्धालुओं से भरी बस खाई में गिरी, पांच लोगों की मौत; मृतकों में शिवपुरी के चार लोग शामिल

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

शिवपुरी 02 फरवरी 2025। शिवपुरी जिले के कोलारस क्षेत्र के रामगढ़ के रहने वाले कुछ श्रद्धालुओं से भरी बस रविवार की सुबह 4:00 बजे गुजरात के डांग जिले के सापूतारा घाट पर बस खाई में गिर गई। इस बस में करीब 50 श्रद्धालु सवार थे। इस हादसे में 5 लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है। इस हादसे में शिवपुरी जिले के कोलारस विधानसभा क्षेत्र के 4 श्रद्धालुओं की मौत की खबर है। यह मृतक कोलारस विधानसभा क्षेत्र के रामगढ़ गांव के रहने वाले बताए गए हैं। जबकि एक मृतक विदिशा का रहने वाला है। जो बस का ड्राइवर बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस बस में अधिकांशत: शिवपुरी जिले के कोलारस विधानसभा क्षेत्र के इंदार थाना इलाके के रामगढ़ और बिजरौनी गांव के रहने वाले थे। इस हादसे में जो लोग मारे गए हैं, उनके नाम भोलाराम कुशवाह, निवासी रामगढ़, शिवपुरी, गुड्डी राजेश यादव, निवासी रामगढ़, शिवपुरी, कमलेश वीरपाल यादव, निवासी रामगढ़, शिवपुरी, बृजेंद्र उर्फ पप्पू यादव, निवासी बिजरौनी, शिवपुरी बताए गए हैं। जबकि एक ड्राइवर रतन लाल जाटव, निवासी सिरोंज, विदिशा के शामिल हैं।

23 दिसंबर को गए थे यात्रा पर 
बताया जा रहा है कि यह सभी लोग 23 दिसंबर को रामेश्वर धाम की यात्रा पर गए थे। सभी लोग वापस अपने घर लौट रहे थे। तभी यह हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि इस बस में करीब 50 यात्री सवार थे। इस हादसे में 35 यात्री घायल हैं। इनमें से 16 की स्थिति गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें डांग के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक यात्री को सूरत रेफर किया गया है।

घाट पर अनियंत्रित हो गई बस
बस महाराष्ट्र के र्त्यंबकेश्वर से तीर्थयात्रियों को लेकर गुजरात के द्वारका जा रही थी। सापुतारा से करीब ढाई किलोमीटर दूर घाट पर यह अचानक अनियंत्रित हो गई। स्थानीय पुलिस और ग्रामीणों ने तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को बस से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।

Leave a Reply

Next Post

मुठभेड़ खत्म होने के बाद मारे गए नक्सलियों के शव और हथियार बरामद, डीआरजी के दो जवान भी घायल

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   बीजापुर 02 फरवरी 2025। जिले के गंगालुर थाना क्षेत्र के तोड़का के जंगल मे शनिवार की सुबह साढ़े आठ बजे से शुरू हुई पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में जवानों ने आठ नक्सलियों को मार गिराया है। वहीं मौके से इंसास रायफल, बीजीएल, 12 बोर बंदूक […]

You May Like

अवॉर्ड नहीं, जिम्मेदारी है-ऐश्वर्य ठाकरे....|....'सेक्स के लिए राजी नहीं थी मां, इसलिए बेटे को मार डाला'... आरोपी बोला- तड़पाने के लिए उंगलियां काटीं और फिर....|....झारखंड में अफवाह बनी जानलेवा: बच्चा चोरी के संदेह में हिंसक हुई भीड़, विक्षिप्त महिला की हत्याकर ली जान....|....कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार को लेकर विधानसभा में विपक्ष का हंगामा, BJP विधायकों ने की नारेबाजी....|....गृहमंत्री विजय का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले-भूपेश सरकार में सात बार चाइना गई थी ड्रग सप्लायर नव्या मलिक....|....'कोविड टीकाकरण से हुई मौत के बाद मुआवजे के लिए नीति बनाए केंद्र', सुप्रीम कोर्ट ने मांगा जवाब....|....बंगाल में परिवर्तन यात्रा: भाजपा समर्थकों की भीड़ उमड़ी, विपक्षी दल का दावा- चुनाव के बाद होगा सत्ता परिवर्तन....|....सात की मौत: 60 फीट गहरे बेसमेंट से दबे मजदूर, समय पर मिलती सूचना तो बच जाती कई की जान; दीवार ढहने से हादसा....|....रायसेन किले से ‘ईरान जिंदाबाद’ के लगाए नारे, रील भी बनाई; अब पुलिस ने जुलूस निकालकर चार को कोर्ट पहुंचाया....|....राहुल गांधी बोले- कर दिया काम यूथ कांग्रेस वालों ने; भाजपा ने बयान को बताया शर्मनाक