चंबल के खूंखार डकैत रहे मलखान सिंह का भारत जोड़ो यात्रा को समर्थन, कहा- बदलाव तो आकर रहेगा

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

ग्वालियर 26 नवंबर 2022। मध्यप्रदेश में चल रही राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर सियासत जारी है। इसे लेकर चंबल के खूंखार डकैत रहे मलखान सिंह का बड़ा बयान आया है। उन्होंने कहा कि अच्छी बात है कि राहुल गांधी यात्रा निकाल रहे हैं। जब भी कोई यात्रा निकलती है तो बदलाव आता है। इस बार राहुल गांधी भी जरूर बदलाव लाएंगे।  पूर्व दस्यु मलखान सिंह ने कहा कि राहुल गांधी की यात्रा से किसी पार्टी का नुकसान तो होगा। राहुल गांधी अच्छा काम कर रहे हैं। दाढ़ी बढ़ गई है। वे इतना पैदल चल रहे हैं। (हंसते हुए) बड़े नेता भी उनके साथ चल रहे हैं। इससे जरूर बदलाव आएगा। जब भी कोई यात्रा निकलती है तो बदलाव तो आता है। राहुल गांधी की यात्रा में पाकिस्तान समर्थित नारे लगाने को भी प्रोपेगेंडा बताया है। उन्होंने कहा कि यह सब बकवास बातें हैं। पांच साल तो यह लोग इसी में निकाल देंगे। इन्हें तो इसकी ही आदत पड़ गई है। कांग्रेस नारे लगा रही है। फिर भाजपा नारे लगा रही है। जीतने के बाद वक्त क्यों बर्बाद करते हो। वह काम करो, जिसके लिए विधायक, मंत्री बने हो। किसान परेशान है। महंगाई बढ़ गई है। उनकी समस्याओं को हल करने के बजाय लगे हैं नारेबाजी में। 

नारेबाजी में देश को बर्बाद कर दिया
मलखान सिंह ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा की टिप्पणियां और नारेबाजी में ही देश बर्बाद हो रहा है। यह कब तक टिप्पणी करते रहेंगे। कुछ काम भी करिए। तभी जनता का भला होगा। 

Leave a Reply

Next Post

तीजन बाई और ममता चंद्राकर को संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से किया जाएगा सम्मानित :राष्ट्रपति के हाथों मिलेगा सम्मान

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 26 नवंबर 2022। इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ की कुलपति ममता चंद्राकर को संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से नवाजा जाएगा। ममता चंद्राकर छत्तीसगढ़ की मशहूर लोक गायिका हैं। छत्तीसगढ़ के राज्य गीत अरपा पैरी के धार को स्वर देने वाली लोक गायिका पद्मश्री ममता चंद्राकर […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान