छत्तीसगढ़: पुटकेल के जंगल में नक्सलियों से जबरदस्त मुठभेड़, असिस्टेंट कमांडेंट शहीद, एक जवान भी घायल

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 12 फरवरी 2022। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में शनिवार को पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में CRPF के असिस्टेंट कमांडेंट शहीद हो गए हैं। शहीद कमांडेंट झारखंड के निवासी हैं। मुठभेड़ में एक जवान भी घायल है। घायल जवान को घटनास्थल से बाहर निकाला जा रहा है। बाकी जवान अभी घटनास्थल पर ही मौजूद हैं। जिले से बैकअप पार्टी को भी मौके के लिए रवाना किया गया है। मामला बासागुड़ा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, उसूर ब्लॉक के तिम्मापुर से लगे पुतकेल के जंगल में भारी संख्या में नक्सलियों की मौजूदगी की खबर मुखबिर से जवानों को मिली थी। मुखबिर के इसी सूचना के आधार पर शनिवार सुबह CRPF के जवानों को सर्चिंग के लिए इसी जंगल में रवाना किया गया था। यहां माओवादी पहले से ही घात लगाए बैठे हुए थे। जवानों को आते देख माओवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी।

CRPF के जवानों ने भी नक्सलियों का मुंहतोड़ जवाब दिया। जवानों और नक्सलियों के बीच लगभग आधे घंटे से ज्यादा जबरदस्त मुठभेड़ चली। इस मुठभेड़ में CRPF के असिस्टेंट कमांडेंट एसबी तिर्की शहीद हो गए। वहीं गोली लगने से एक जवान भी घायल है। फिलहाल अंदरुनी इलाका होने की वजह से ज्यादा जानकारी सामने नहीं आ सकी है। यह बताया जा रहा है कि जवान अब भी मौके पर मौजूद हैं।

सीएम बघेल ने दुख जताया
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने असिस्टेंट कमांडेंट एस.बी. तिर्की की शहादत पर दुख जताया है। उन्होंने कहा- हमारे जवानों ने नक्सलियों को एक सीमित दायरे में समेट दिया है। हमारे जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी। उन्होंने घायल जवान के बेहतर से बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।

Leave a Reply

Next Post

Gurjar Aarakshan: समझौते के बाद भी नहीं सुलझ रहा आरक्षण का मुद्दा, एमएलए को देवनारायण बोर्ड का अध्यक्ष बनाने से बढ़ा विवाद

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   जयपुर 13 फरवरी 2022। राजस्थान में गुर्जर आऱक्षण को लेकर गहलोत सरकार की तरफ कई समझौते किए जा चुके हैं। इसके बाद भी गुर्जर आरक्षण का मुद्दा नहीं सुलझ रहा है। ताजा विवाद देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष पद राजनीतिक नियुक्ति को लेकर हो गया है। राज्य सरकार ने […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 से खुलेगा इंडो एमआईएम का 3812 करोड़ रुपए का आईपीओ