धर्मांतरण के नाम पर दंगा, सरकार की विफलता – कांग्रेस

admin
शेयर करे

धर्म स्वातंत्र्य विधेयक के बाद भी धर्मांतरण नहीं रोक पा रही है सरकार

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

रायपुर, 02 अगस्त 2026। धर्मांतरण के नाम पर संघ और भाजपा के लोग प्रदेश में भय आतंक फैलाना बंद करे। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि प्रदेश भर से लगातार यह खबरे आ रही है कि संघ के अनुषांगिक संगठन के लोग धर्म विशेष के लोगों को टारगेट करके दंगा फैला रहे, भय आतंक फैला रहे, यह पूरी तरह से अस्वीकार्य आचरण है। प्रदेश में धर्म स्वातंत्र्य विधेयक लागू हो चुका है। राज्य में अपने आपको हिन्दू हितैषी बताने वाली भाजपा की सरकार है फिर यदि कही पर गैरकानूनी धर्मांतरण हो रहा है तो सरकार कानूनी कार्यवाही करे लेकिन भाजपा कार्यकर्ता जो भय आतंक फैला कर प्रदेश का वातावरण खराब कर रहे उस पर रोक लगना चाहिए।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि यह मान लिया जाए कि धर्म स्वातंत्र्य विधेयक लाने के बाद भी यदि सरकार धर्मांतरण नहीं रोक पा रही है, इसलिए उनके लोग कानून हाथ में ले रहे है। असलियत यह है कि भाजपा सरकार की प्राथमिकता धर्मांतरण रोकने की है ही नहीं बल्कि इस विषय में केवल राजनीतिक रोटी सेकना चाहती है। सामाजिक संगठनों और स्थानीय आदिवासियों के बीच यह सरकार गहरा ध्रुवीकरण पैदा कर रही है। विवाद और वर्ग संघर्ष के प्रमुख कारण भाजपा की विभाजनकारी नीति है। यह सरकार आदिवासी संस्कृति में टकराव करवा रही है, सामाजिक और सांस्कृतिक दूरियां बढ़ा रही है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा सरकार केवल अपने राजनैतिक स्वार्थ के लिए ध्रुवीकरण करना चाहती है। डर या लालच से धर्मांतरण न केवल गैर कानूनी है बल्कि असंवैधानिक भी है, नए कानून के बाद भी प्रदेश में धर्मांतरण नहीं रोक पाना इस सरकार की असफलता है। तनाव, बहिष्कार, दंगा, लिंचिंग और हिंसा की घटनाओं के लिए सभ्य समाज में कोई स्थान नहीं होना चाहिए, ऐसी घटनाएं गृह विभाग सहित पूरे सरकार की घोर असफलता है। संविधान की शपथ लेकर भाजपाई नफ़रत फैला रहे हैं, उन्माद भड़का रहे हैं, यदि अनुचित तरीके से कहीं पर सामूहिक धर्मांतरण हो रहा है तो इसे रोकना और उनके खिलाफ कठोर कार्यवाही करना सरकार का दायित्व है न कि वर्ग संघर्ष को बढ़ावा देना।

Leave a Reply

Next Post

राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल हो गयी है - कांग्रेस

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   रायपुर, 02 अगस्त 2026। भाजपा की सरकार बनने के बाद राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल हो गयी है। प्रदेश कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि यह बेहद चिंता का विषय है कि छत्तीसगढ़ में जिन मरीजों की मौते हो रही है। उनमें से 60 प्रतिशत से […]

You May Like

MP में पटवारियों पर सीधे एफआईआर नहीं होगी....|....तमिलनाडु के नेता विपक्ष उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार....|....जगदलपुर की बुक डिपो में लगी आग:धुआं उठा तो लोगों ने देखा....|....मरवाही में तीन हाथियों की दस्तक, मकानों और फसलों को नुकसान....|....जंगल में चल रहे जुए के अड्डे पर पड़ा छापा....|....सुकमा में माओवादियों के हथियारों का जखीरा बरामद, जंगल में जमीन के नीचे छिपाए गए 47 जिंदा कारतूस भी मिले....|....देश की शान बनी छत्तीसगढ़ की कला, राष्ट्रपति भवन के ‘एट होम’ निमंत्रण में मिली खास जगह....|....भाजपा सरकार शिक्षकों जी सेवा अवधि घटाकर उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही....|....बिजली सस्ती होने का दावा जनता के कटे पर नमक छिड़कने वाला- कांग्रेस....|....निर्वाण बिरला ने कीर्तन से बांधा आध्यात्मिक रंग