नए मुख्यमंत्री निवास से सीएम साय ने किया कामकाज शुरू, केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ को भेजे 6070 करोड़ रुपये

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 11 अक्टूबर 2024। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय नवा रायपुर स्थित नए मुख्यमंत्री निवास में गृहप्रवेश कर लिए हैं। सीएम साय नवा रायपुर सेक्टर 24 स्थित अपने निवास कार्यालय में विधिवत कामकाज की शुरुआत की। मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत, पी दयानंद और बसवराजु एस ने उनका नए कार्यालय में स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कुछ महत्वपूर्ण फाइलों का अनुमोदन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री सचिवालय के अधिकारी-कर्मचारी भी मौजूद रहे। दूसरी ओर भारत सरकार ने छत्तीसगढ़ को कर हस्तांतरण के तहत छह हजार 70 करोड़ रुपए स्वीकृत किए हैं। मुख्यमंत्री साय ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के प्रति आभार व्यक्त किया है। सीएम साय ने केंद्र सरकार को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा है कि त्योहारों के मौके पर भारत सरकार की ओर से प्रदेशवासियों के लिए यह अनुपम उपहार है। 

उन्होंने कहा कि इस राशि से राज्य के वित्तीय संसाधनों को मजबूत करने में मदद मिलेगी, जो विकास परियोजनाओं को तेजी से पूरा करने में सहायक सिद्ध होगी। इससे जनकल्याण के कार्यों में भी तेजी आएगी। सीएम साय ने कहा कि डबल इंजन की हमारी सरकार छत्तीसगढ़ में लगातार प्रगति का मार्ग प्रशस्त कर रही है।

Leave a Reply

Next Post

नोएल टाटा होंगे उत्तराधिकारी, संभालेंगे 34 लाख करोड़ का साम्राज्य, पाकिस्तान की जीडीपी से अधिक है टाटा ग्रुप की संपत्ति

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 11 अक्टूबर 2024। टाटा समूह के मानद चेयरमैन रतन टाटा, जिन्होंने दो दशकों से भी अधिक समय तक कंपनी का नेतृत्व किया, का बुधवार रात 11:30 बजे दक्षिण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया। 86 वर्षीय पद्म विभूषण सम्मानित रतन टाटा […]

You May Like

'सेक्स के लिए राजी नहीं थी मां, इसलिए बेटे को मार डाला'... आरोपी बोला- तड़पाने के लिए उंगलियां काटीं और फिर....|....झारखंड में अफवाह बनी जानलेवा: बच्चा चोरी के संदेह में हिंसक हुई भीड़, विक्षिप्त महिला की हत्याकर ली जान....|....कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार को लेकर विधानसभा में विपक्ष का हंगामा, BJP विधायकों ने की नारेबाजी....|....गृहमंत्री विजय का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले-भूपेश सरकार में सात बार चाइना गई थी ड्रग सप्लायर नव्या मलिक....|....'कोविड टीकाकरण से हुई मौत के बाद मुआवजे के लिए नीति बनाए केंद्र', सुप्रीम कोर्ट ने मांगा जवाब....|....बंगाल में परिवर्तन यात्रा: भाजपा समर्थकों की भीड़ उमड़ी, विपक्षी दल का दावा- चुनाव के बाद होगा सत्ता परिवर्तन....|....सात की मौत: 60 फीट गहरे बेसमेंट से दबे मजदूर, समय पर मिलती सूचना तो बच जाती कई की जान; दीवार ढहने से हादसा....|....रायसेन किले से ‘ईरान जिंदाबाद’ के लगाए नारे, रील भी बनाई; अब पुलिस ने जुलूस निकालकर चार को कोर्ट पहुंचाया....|....राहुल गांधी बोले- कर दिया काम यूथ कांग्रेस वालों ने; भाजपा ने बयान को बताया शर्मनाक....|....भाजपा सरकार से ना रुपया संभल रहा है ना देश की अर्थव्यवस्था - दीपक बैज