‘पीएम ने देवड़ा के इस्तीफे का समय तय किया’, एक और युवा चेहरा खोने से बौखलाई कांग्रेस का भाजपा पर आरोप

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 14 जनवरी 2024। भारत जोड़ो न्याय यात्रा के शुरू होने से कुछ घंटे पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। लगातार हार से कांग्रेस पार्टी के कई नेताओं का विश्वास डगमगाया हुआ है। यही वजह है कि हाल के सालों में पार्टी के कई बड़े नामों ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। अब इस कड़ी में नया नाम पार्टी के युवा चेहरे मिलिंद देवड़ा का भी जुड़ गया है। मिलिंद देवड़ा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने का एलान किया। उनके इस्तीफा दिए जाने पर सबसे पुरानी पार्टी ने रविवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने त्यागपत्र की घोषणा का समय तय किया है। 

देवड़ा के साथ फोन पर हुई थी बातचीत
पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने दावा किया कि गत शुक्रवार को ही उनकी देवड़ा के साथ फोन पर बातचीत हुई थी। वह अपनी पूर्व की लोकसभा सीट (दक्षिण मुंबई) को लेकर परेशान थे और राहुल गांधी से बात करना चाहते थे। बता दें, दक्षिण मुंबई से फिलहाल शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के अरविंद सावंत सांसद हैं। उन्होंने कहा, ‘देवड़ा ने शुक्रवार सुबह 8:52 बजे मुझे मैसेज किया। मैंने उसी दिन दोपहर 2:47 बजे जवाब दिया और पूछा कि क्या आप पार्टी छोड़ने की योजना बना रहे हैं? इस पर उन्होंने 2:48 बजे पूछा कि क्या आपसे बात हो सकती है? मैंने उनसे कहा कि आपको कॉल करूंगा और फिर उसी दिन मैंने 3:40 बजे उनसे बात की। कांग्रेस महासचिव ने कहा, ‘देवड़ा को इस बात की चिंता थी कि दक्षिण मुंबई फिलहाल शिवसेना (यूबीटी) की सीट है। इसे लेकर वह राहुल गांधी से बात करना चाहते थे। वह चाहते थे कि मैं भी राहुल गांधी से इस बारे में बात करूं।’

पीएम पर आरोप
रमेश ने आरोप लगाया कि मिलिंद देवड़ा के इस्तीफे की घोषणा का समय स्पष्ट रूप से प्रधानमंत्री ने तय किया है। 

मुरली देवड़ा को किया याद
रमेश ने देवड़ा पर कटाक्ष करते हुए कहा, ‘मैं मिलिंद के दिवंगत पिता मुरली देवड़ा के साथ अपने लंबे वर्षों के जुड़ाव को बड़े ही सुखद तरीके से याद करता हूं। सभी राजनीतिक दलों में उनके करीबी दोस्त थे। पर वह एक अटल और दृढ़ कांग्रेसी थे, जो हर मुश्किल परिस्थिति में हमेशा कांग्रेस पार्टी के साथ खड़े रहे।’

देवड़ा परिवार का कांग्रेस से 55 साल पुराना रिश्ता
बता दें, मिलिंद देवड़ा और उनके परिवार का भारतीय राष्ट्रीय  कांग्रेस से लंबा रिश्ता रहा है। मिलिंद के पिता मुरली देवड़ा कांग्रेस के बड़े नेताओं में शुमार किए जाते थे और वह यूपीए सरकार के पहले कार्यकाल में केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री और कॉरपोरेट अफेयर्स मंत्री रहे। मुरली देवड़ा तीन बार दक्षिण मुंबई सीट से लोकसभा सांसद रहे। बीते पांच दशकों से देवड़ा परिवार कांग्रेस से जुड़ा रहा है। मिलिंद देवड़ा ने भी जब कांग्रेस छोड़ने का एलान किया तो उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि वह कांग्रेस पार्टी के साथ अपने 55 सालों के रिश्ते का भी अंत कर रहे हैं। मुरली देवड़ा को पूर्व पीएम राजीव गांधी का करीबी माना जाता था और साल 1999 में महाराष्ट्र में कांग्रेस की सरकार को सत्ता में लाने में उनकी अहम भूमिका थी। मिलिंद देवड़ा का कांग्रेस से इस्तीफे एक युग का अंत माना जा रहा है। 

देश के सबसे युवा सांसदों में से एक रहे
मिलिंद देवड़ा का जन्म चार दिसंबर 1976 को मुंबई में हुआ। मिलिंद के पिता मुरली देवड़ा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व पेट्रोलियम मंत्री मुरली देवड़ा हैं। पिता की राह पर चलते हुए मिलिंद भी राजनीति में आए और कांग्रेस पार्टी से अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की। मिलिंद देवड़ा ने अमेरिका की बोस्टन यूनिवर्सिटी से प्रबंधन में स्नातक किया है। राजनीति में आने से पहले मिलिंद देवड़ा ने अमेरिका और भारत में कॉरपोरेट सेक्टर में विभिन्न पदों पर काम किया। साल 2008 में उन्होंने फिल्म निर्माता मनमोहन शेट्टी की बेटी पूजा शेट्टी से शादी की थी। मिलिंद देवड़ा की पत्नी पूजा शेट्टी एक फिल्म निर्माण कंपनी में मैनेजिंग डायरेक्टर के पद पर हैं। मिलिंद देवड़ा ने साल 2004 में दक्षिण मुंबई लोकसभा सीट से चुनाव जीतकर संसद पहुंचे और उनका नाम देश के सबसे युवा सांसदों में भी शुमार है। इसके बाद वह 2009 के लोकसभा चुनाव में भी दक्षिण मुंबई सीट से जीत दर्ज करने में सफल रहे। 

यूपीए की सरकार में मंत्री भी रहे
यूपीए सरकार के दूसरे कार्यकाल में मिलिंद देवड़ा केंद्रीय नौका परिवहन मंत्रालय और कम्यूनिकेशन एंड आईटी मंत्रालय में राज्यमंत्री भी रहे। मिलिंद कांग्रेस में अखिल भारतीय संयुक्त कोषाध्यक्ष और मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। मिलिंद देवड़ा की खेलों में भी रुचि है और वह क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया और बॉम्बे जिमखाना आदि के सदस्य भी हैं। 

Leave a Reply

Next Post

'कुछ तो लोग कहेंगे...', रोहित-विराट की भारतीय टी20 टीम में वापसी पर हो रही आलोचनाओं पर युवराज का बयान

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 14 जनवरी 2024। अमेरिका और वेस्टइंडीज में होने वाले टी20 विश्व कप से महज पांच महीने पहले विराट कोहली और रोहित शर्मा की भारतीय टी20 टीम में वापसी को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। जहां कुछ पूर्व क्रिकेटरों ने अजीत अगरकर की अगुआई […]

You May Like

भाजपा ने शिक्षक भर्ती घोटाले के पीड़ितों की मदद के लिए शुरू की लीगल सेल, पीएम मोदी ने दिया था निर्देश....|....मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने किए महाकाल के दर्शन, कहा- जनता देगी कांग्रेस को जवाब....|....6 नक्सलियों ने किया सरेंडर, एक दंपति भी शामिल....|....फेल विद्यार्थियों को सीएम विष्णुदेव साय ने दिया संबल, निराश नहीं होने की बात कही....|...."किसी भी चैनल पर, किसी भी समय और किसी भी मुद्दे पर...", स्मृति ईरानी ने प्रियंका गांधी को दी खुली चुनौती....|....'रोहित एमआई छोड़ देंगे', वसीम अकरम ने की बड़ी भविष्यवाणी, बताया किस टीम के लिए हिटमैन करेंगे ओपनिंग....|...."एक देश का तो एक बिहार का मजाक बना रहे", विजय सिन्हा ने राहुल-तेजस्वी पर साधा निशाना....|....उत्तराखंड में भारी बारिश, बादल फटने से जनजीवन अस्त-व्यस्त, IMD ने लोगों को किया अलर्ट....|....छत्तीसगढ़ में 10वीं और 12वीं बोर्ड के नतीजे जारी....|....बंद कमरे में मिली पति-पत्नी और मासूम बच्चे की लाश, गले पर फंदे और चोट के मिले निशान; जांच में जुटी