‘कुछ तो लोग कहेंगे…’, रोहित-विराट की भारतीय टी20 टीम में वापसी पर हो रही आलोचनाओं पर युवराज का बयान

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 14 जनवरी 2024। अमेरिका और वेस्टइंडीज में होने वाले टी20 विश्व कप से महज पांच महीने पहले विराट कोहली और रोहित शर्मा की भारतीय टी20 टीम में वापसी को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। जहां कुछ पूर्व क्रिकेटरों ने अजीत अगरकर की अगुआई वाली चयन समिति द्वारा किए गए कॉल का समर्थन किया है, वहीं कुछ ने 2022 टी20 विश्व कप में भारत के सेमीफाइनल से बाहर होने के बाद अनुभवी खिलाड़ियों के काफी समय तक नहीं खेलने और अचानक से वापस लौटने के फैसले पर सवाल उठाया है। हालांकि, भारत के दिग्गज युवराज सिंह ने इन आलोचकों को अपनी ही शैली में जवाब दिया। उन्होंने गाना गाकर आलोचकों को करारा जवाब दिया। टी20 विश्व कप 2022 में एडिलेड में भारत-इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल मुकाबले के 14 महीने बाद पहली बार कोहली और रोहित टी20 में साथ खेलते दिखेंगे। इंदौर में अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे टी20 में दोनों साथ खेल सकते हैं। रोहित ने मोहाली में अफगानिस्तान के खिलाफ पहले मैच में वापसी की थी। वहीं, कोहली ने निजी कारणों से पहले मैच से दूरी बनाई थी। कई पूर्व दिग्गजों और विशेषज्ञों ने दोनों की वापसी पर सवाल किया था कि क्या यह टीम में युवा प्रतिभाओं में निवेश करने को लेकर एक प्रगतिशील कदम है?

हालांकि, युवराज अपने आसपास हो रही बातचीत से नाखुश दिखे। उन्होंने इसे फिल्म ‘अमर प्रेम’ के सुपरहिट गाने के शब्दों का उपयोग करके व्यक्त किया। उन्होंने कहा- ‘कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना।’ इस विश्व कप विजेता ने इसके बाद दोनों के एक साल से अधिक समय तक प्रारूप से बाहर रहने के पीछे का कारण भी बताया। युवी ने कहा, ‘ऐसा इसलिए है क्योंकि वे तीनों प्रारूपों में खेलते हैं। यही वजह है कि 14 महीने बाद लौटे हैं। यदि आप तीनों प्रारूप खेलते हैं तो आपको अपने कार्यभार का प्रबंधन करना होगा। यह चयनकर्ताओं के लिए सवाल है।’

युवराज ने कोलकाता में एक कार्यक्रम में मीडिया से बात करते हुए आगामी टी20 विश्व कप के लिए कप्तान के रूप में रोहित का समर्थन किया। हालांकि इस बात पर भी चर्चा बनी हुई है कि हार्दिक पांड्या को जिम्मेदारी सौंपी जानी चाहिए या नहीं। इस बारे में चर्चा तब भी हुई जब रोहित इस प्रारूप से अनुपस्थित थे और विश्व कप देखने को देखते हुए टी20 अंतरराष्ट्रीय में वापसी के उनके इरादे पर संदेह था। युवी ने कहा, ‘मैं कह सकता हूं कि रोहित शानदार कप्तान हैं। उन्होंने पांच आईपीएल ट्रॉफी जीती हैं। वह हमें (विश्व कप) फाइनल तक ले गए। वह आईपीएल और भारत के हमारे महान कप्तानों में से एक रहे हैं। हमें उनके कार्यभार का प्रबंधन करना होगा। मुझे नहीं पता कि इस समय हार्दिक की फिटनेस को लेकर क्या स्थिति है। यह चयनकर्ताओं का फैसला है।

Leave a Reply

Next Post

'ट्रांसजेंडर कलाकारों को भी बॉलीवुड में मिलना चाहिए अवसर', शुभी शर्मा ने की करण जौहर से गुजारिश

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 14 जनवरी 2024। ट्रांसजेंडर अभिनेत्री शुभी शर्मा इन दिनों ‘चांद जलने लगा’ में नजर आ रही हैं, जिसमें विशाल आदित्य सिंह और कनिका मान मुख्य भूमिका में हैं। वे चांद की भूमिका निभाती हैं। इससे पहले वे ‘साथ निभाना साथिया’, ‘मन की आवाज प्रतिज्ञा […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप