12वीं के छात्र की गौ तस्करी के शक में हुई थी हत्या, पांच आरोपी गिरफ्तार

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 03 सितंबर 2024। बीते शुक्रवार को दिल्ली-आगरा नेशनल हाईवे पर फरीदाबाद में कार सवार बदमाशों ने पलवल में बघौला गांव के समीप दूसरी कार में सवार एक परिवार पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इससे 12वीं के एक छात्र की मौत हो गई। इस मामले में आज पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि 23 अगस्त को यहां 12वीं कक्षा के एक छात्र का पांच गौरक्षकों के एक समूह ने कार से पीछा किया था और उसे गोली मार दी थी। उन्होंने लड़के को गलती से मवेशी तस्कर समझ लिया था। पुलिस ने बताया कि सभी पांच आरोपियों सौरभ, अनिल कौशिक, वरुण, कृष्णा और आदेश को गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के लिए बता दें कि बदमाश 25 किलोमीटर तक फायरिंग करते रहे। मृतक छात्र की पहचान एनआईटी पांच निवासी 19 वर्षीय आर्यन मिश्रा के रूप में हुई थी। वह मकान मालकिन श्वेता गुलाटी और उसके बेटे हर्षित व एक अन्य महिला के साथ बड़खल स्थित एक मॉल से मैगी खाकर कार से लौट रहा था। 

बदमाशों ने आर्यन के सिर व छाती में गोलियां मारीं। बदमाश कार सवार महिला के बेटे सैंकी को मारने के लिए आए थे, लेकिन वह कार में नहीं था। आर्यन मिश्रा के पिता शिवानंद मिश्रा ने बेटे की हत्या को साजिश करार दिया है। पिता ने कहा कि दूसरे कार सवारों को खरोंच तक नहीं आई है। 

30 अगस्त की रात करीब 12 बजे हर्षित कार से लौट रहा था। जैसे ही वे लोग पटेल चौक पहुंचे, पीछे से कार सवार दो युवकों ने उन्हें रुकने का इशारा किया।  इस दौरान हर्षित ने बदमाशों से बचने के लिए कार की रफ्तार बढ़ा दी। पटेल चौक से सेक्टर-21ए और बड़खल गांव होते हुए अनखीर चौराहे पर पहुंचे। 

Leave a Reply

Next Post

दंतेवाड़ा-बीजापुर सीमा पर सुरक्षा बलों और नक्सलियों से मुठभेड़, नौ माओवादी ढेर, गोलीबारी जारी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बीजापुर 03 सितंबर 2024। छत्तीगढ़ में दंतेवाड़ा और बीजापुर के सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। मिली जानकारी के मुताबिक जवानों ने नौ नक्सलियों को ढेर कर दिया है। मौके से माओवादियों के शवों के साथ भारी मात्रा में […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान