हैदराबाद के हॉस्पिटल में भर्ती हुए रजनीकांत, ब्लड प्रेशर की समस्या से हैं पीड़ित

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

सुपरस्टार रजनीकांत को हैदराबाद के अपोलो अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। खबर है कि रजनी अपनी फिल्म Annathe की शूटिंग कर रहे थे, जिसके दौरान उन्हें ब्लड प्रेशर की दिक्कत होने लगी। साथ ही उन्हें थकान भी महसूस हो रही है। बताया जा रहा है कि जब तक उनका ब्लड प्रेशर सामान्य नहीं हो जाता, तब तक उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा जाएगा। हालांकि, उनके अंदर किसी और तरह के लक्षण नहीं हैं।

अस्पताल की स्टेटमेंट 

रजनीकांत का कोरोना टेस्ट निगेटिव आया था

पिछले दिनों रजनीकांत की अपकमिंग फिल्म ‘अन्नाथे’ के सेट पर 8 क्रू मेम्बर्स का कोरोना संक्रमित पाए गए थे, जिसके बाद शूटिंग रोक दी गई थी। हैदराबाद में चल रही शूटिंग पर कोरोना अटैक के कारण 70 साल के रजनीकांत का भी कोविड टेस्ट करवाया गया, जो निगेटिव आया था।

14 दिसंबर से ही शुरू हुई थी शूटिंग

रजनीकांत ने 14 दिसंबर से ‘अन्नाथे’ की शूटिंग शुरू की थी। पिछले दिनों बेटी ऐश्वर्या ने सेट से उनकी एक फोटो शेयर की थी। रजनी बायो बबल के अंदर ही शूटिंग कर रहे थे। इसलिए वे कोरोना पॉजिटिव क्रू मेम्बर्स के संपर्क में नहीं आए। शूटिंग इनडोर हो रही थी। कुल 45 दिनों का शूटिंग शेड्यूल था, जो अब अनिश्चितकाल के लिए रुका हुआ है।

अगले साल आएगी रजनी की फिल्म और पार्टी

अन्नाथे में रजनीकांत के अलावा कीर्ति सुरेश, मीना, खुशबू, प्रकाश राज और सूरी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म में बॉलीवुड से जैकी श्रॉफ का भी एक अहम रोल रहेगा। फिल्म का डायरेक्शन शिवा कर रहे हैं और इसे अप्रैल 2021 में रिलीज के लिए शेड्यूल किया गया है। बात अगर रजनीकांत की करें, तो उन्हें पिछली बार ‘दरबार’ में देखा गया था। अब रजनीकांत फुलटाइम पॉलिटिक्स में आने की घोषणा भी कर चुके हैं। पार्टी का ऐलान नए साल में होगा।

Leave a Reply

Next Post

रक्षा सौदे के बदले घूस लेने वाले और तड़ीपार भाजपा अध्यक्षों के बारे में बताएं कौशिक : शैलेश नितिन त्रिवेदी

शेयर करेआज़ादी के आंदोलन में कांग्रेस और भाजपा की भूमिका पर खुली बहस कर लें कौशिक और रमनसिंह आरएसएस और हिंदूमहासभा की भूमिका पर भी कुछ कहते तो अच्छा होता छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           रायपुर 25 दिसंबर 2020। भाजपा नेता धरमलाल कौशिक के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया में प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 से खुलेगा इंडो एमआईएम का 3812 करोड़ रुपए का आईपीओ