महाराष्ट्र-कर्नाटक में 40 से ज्यादा जगहों पर एनआईए के छापे, आईएसआईएस साजिश मामले में कार्रवाई

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 09 दिसंबर 2023। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने शनिवार सुबह देशभर में 40 से भी ज्यादा जगहों पर छापेमारी शुरू की। बताया गया है कि एजेंसी ने महाराष्ट्र में ठाणे, पुणे से लेकर मीरा भायंदर तक में कई ठिकानों पर रेड की। वहीं, कर्नाटक में भी एजेंसी ने कई जगहों पर सुबह-सुबह छापे मारे। अब तक इन मामलों में महाराष्ट्र के पुणे से 13 लोगों की गिरफ्तारी की गई है। एनआईए ने जिन 44 जगहों पर छापे मारे हैं, उनमें कर्नाटक में एक, पुणे में दो, ठाणे के ग्रामीण संभाग में 31, ठाणे शहर में नौ और भायंदर में एक ठिकाना शामिल है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आतंकरोधी एजेंसी ने दोनों राज्यों में पुलिस के सहयोग से छापेमारी जारी रखी है। 

क्या है मामला?
एनआईए ने जिस केस में छापेमारी की है, वह आईएसआईएस की विचारधारा फैलाने से जुड़ी है। दरअसल, कुछ दिनों पहले ही एजेंसी ने एक आरोपी और उसके कुछ साथियों को गिरफ्तार किया था, जिस पर इस्लामिक संगठन की कट्टर विचारधारा फैलाने और भारत में आतंकी संगठन बनाने का आरोप था। इस संगठन ने भारत में इस्लामिक शासन के मकसद के साथ कई युवाओं की भर्ती की थी।

Leave a Reply

Next Post

सीजेआई बोले- जजों की नियुक्ति पर नियंत्रण के लिए होती है खींचतान, पद खाली होने पर भी रखा जाता है लंबित

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 09 दिसंबर 2023। मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि इस बात को लेकर लगातार खींचतान बनी रहती है कि न्यायाधीशों की नियुक्ति पर अंतिम नियंत्रण किसका होगा। यहां तक कि रिक्तियां आने पर भी और नियुक्तियों को लंबे समय तक लंबित रखा […]

You May Like

खुद को ईडी अधिकारी बताकर 6.82 लाख ठगे....|....सर्पदंश मुआवजा घोटाला, महिला डॉक्टर के बाद 3 क्लर्क अरेस्ट....|....छत्तीसगढ़ में 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट....|....जुलाई 2027 तक तैयार होगा मेडिकल कॉलेज....|....1.92 करोड़ की गड़बड़ी मामले का एक और आरोपी गिरफ्तार....|....गौरेला में अवैध शिकार के दौरान युवक की मौत, 12 आरोपी गिरफ्तार....|....कोरबा में बाल विवाह पर रोक; पहुंच चुकी थी बारात, सजा था मंडप....|....नेता प्रतिपक्ष बोले- सत्ता का घमंड छोड़िए, जनता मौका देगी तो हम जवाब देंगे....|....रश्मि आर्या ने 'शिव शंभू शंकरा' से शुरू किया सुरों का सफर....|....जब सुरों ने बेगम अख्तर को किया नमन 'शाम-ए-अख्तरी' में फिर गूंजा बेगम अख्तर का जादू 'शाम-ए-अख्तरी' में डॉ. सोमा घोष ने बेगम अख्तर की यादों को फिर किया जीवंत