दिसंबर में आएगी सोनू की किताब ‘I AM NO MESSIAH’, प्रवासियों के मसीहा ने लिखी है मदद और उसकी अड़चनों की कहानी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

सोशल मीडिया पर इसका बुक कवर और बाकी डीटेल शेयर

सोनू की यह किताब हिन्दी और अंग्रेजी दो भाषाओं में है

इसमें उन सभी परेशानियों का भी जिक्र होगा, जो सोनू ने मदद पहुंचाने के दौरान झेली

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

प्रवासियों के मसीहा सोनू सूद ने कुछ समय पहले यह खुलासा किया था कि वे अपनी किताब लिख रहे हैं। अब उनकी इस ऑटोबायोग्राफी का टाईटल रिवील हो गया है- आई एम नो मसीहा। यह किताब फर्स्ट पर्सन में लिखी जाएगी। इसमें उन सभी परेशानियों का भी जिक्र होगा, जो सोनू ने मदद पहुंचाने के दौरान झेलीं।

दो भाषाओं में सोनू की किताब

सोनू की यह किताब हिन्दी और अंग्रेजी में है। सोनू ने सोशल मीडिया पर इसका बुक कवर और बाकी डीटेल शेयर की हैं। वे लिखते हैं- आई एम नो मसीहा, दिसंबर में आएगी। यह मेरी जिंदगी की कहानी है। साथ ही उतनी ही उन हजारों प्रवासी मजदूरों की भी। किताब को पेंगुइन इंडिया पब्लिश कर रहा है। इस बुक के कवर पर सोनू सूद और मीरा के. अय्यर लिखा है।

खुद को मसीहा नहीं मानते सोनू

सोनू ने एक इंटरव्यू में कहा था- लोग बहुत दयालु है और उन्हें मुझे मसीहा कहना पसंद है। लेकिन सच यही है कि मैं मसीहा नहीं हूं। मैं वही करता हूं जो मेरा दिल कहता है। एक इंसान होने के नाते एक-दूसरे की मदद करना हमारी जिम्मेदारी है। मैं भगवान का शुक्रगुजार हूं जो उन्होंने मुझे प्रवासियों की मदद के लिए चुना। मेरा दिल मुंबई में धड़कता है लेकिन इस मूवमेंट के बाद मुझे लगता है कि मेरा ही एक हिस्सा यूपी, बिहार, झारखंड, असम, उत्तराखंड और बाकी सारे राज्यों में भी है। जहां मुझे मेरे नए दोस्त और गहरे रिश्ते मिले। इसलिए मैंने इन सारे अनुभवों और कहानियों को जो मेरी आत्मा से जुड़ गए हैं उन्हें किताब की शक्ल देने का फैसला किया।

Leave a Reply

Next Post

काले कृषि कानूनों के खिलाफ कांग्रेस ने करवाया 16.5 लाख किसानों का हस्ताक्षर

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           रायपुर 12 नवंबर 2020। केन्द्र के द्वारा बनाये गये कृषि संबंधित तीनों काले कानून के खिलाफ कांग्रेस ने प्रदेश के 1654532 किसानों के हस्ताक्षर करवा कर ज्ञापन को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पास भेजा है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा 19 नवंबर को मार्च निकाल कर […]

You May Like

बस्तर दशहरा के ऐतिहासिक मुरिया दरबार में शामिल होंगी राष्ट्रपति मुर्मू....|....भाजयुमो नेता शुभांकर द्विवेदी गिरफ्तार....|....बालाघाट के रास्ते जबलपुर के जंगलों में दाखिल हुआ हाथियों का कुनबा....|....केंद्रीय जेल में नवरात्रि पर दिखा भक्ति और संस्कृति का अनूठा संगम....|....70 फर्जी पासपोर्ट से 120 विदेश यात्राएं, 100 से ज्यादा संदिग्ध....|....कल है विजयादशमी, जानें क्या खरीदना शुभ और किन चीजों से बचना जरूरी....|....मुर्गी नहीं गायों से इंसान में सामने आया बर्ड फ्लू का मामला....|....बिना हाथ की तीरंदाज शीतल ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बराबर किया....|....पाकिस्तान ने श्रीलंका को 37 रन से हराया....|....'धुरंधर 2' को पछाड़ 'जेलर 2' ने रचा इतिहास