प्रतापगढ़ में मौलाना की हत्या के बाद भारी बवाल, आरोपियों के घर पथराव और तोड़फोड़; भीड़ पर हल्का बल प्रयोग

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

प्रतापगढ़ 08 जून 2024। जेठवारा थाना क्षेत्र के सोनपुर गांव में जमीन और लेनदेन के विवाद में मौलाना फारूक की रॉड और लाठी डंडे से पीट कर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में आक्रोश फैल गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। घटना को लेकर इलाके में तनाव है। बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए हैं और आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलाने की मांग कर रहे हैं। ग्रामीण पुलिस को शव उठाने नहीं दे रहे हैं। तमाम अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। 

जेठवारा थाना क्षेत्र के सोनपुर गांव में मौलाना की हत्या का मामला सामने आया है। मामला जमीन की खरोद फरोख्त से जुड़ा है। दो समुदायकों का मामला होने के कारण स्थिति बेहद तनावपूर्ण हो गई है। एसपी, एएसपी, सीओ समेत तमाम आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।

आक्रोशित ग्रामीण आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलाने की मांग पर अड़े हैं और पुलिस को शव नहीं उठाने दे रहे हैं। पुलिस और ग्रामीण आमने-सामने आ गए हैं। उधर, राज्यसभा सांसद इमान प्रतापगढ़ी ने मौलाना फारूक के कत्ल पर कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा किया है। 

आरोपियों के घर पर पथराव

घटना के बाद स्थिति बेकाबू हो गई है। आक्रोशित भीड़ ने आरोपियों के घर पर पथराव शुरू कर दिया है और  दरवाजा तोड़कर अंदर जाने की कोशिश कर रहे हैं। मौके पर तैनात फोर्स ने उग्र भीड़ को रोकने का प्रयास किया और हल्का बल प्रयोग कर उन्हें तितर बितर कर दिया है। एसपी मौके पर पहुंच गए हैं वह लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं। 

एडीएजी और आईजी ने डाला डेरा
घटना के बाद प्रतापगढ़ समेत प्रयागराज, फतेहपुर और कौशाम्बी की पुलिस फोर्स मौके पर बुला ली गई है। एडीजी भानु भास्कर और आईजी प्रेम कुमार थाने पर डटे हुए हैं। गिरफ्तारी के लिए कई टीमों का गठन किया गया है। 

Leave a Reply

Next Post

एस जयशंकर की फिर हो सकती है मोदी कैबिनेट में वापसी, शिवराज के नाम की भी चर्चा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 09 जून 2024। नरेंद्र मोदी रविवार शाम को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेकर इतिहास रच देंगे। प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण के साथ ही लोगों की जिस बात पर नजर है, वह है मोदी सरकार की कैबिनेट। मंत्रिमंडल में किन नेताओं को […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान