सिंदूर की कीमत में रानी चटर्जी के कातिलाना जलवों की बारिश

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

-अनिल बेदाग़/ छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

मुंबई 09 जनवरी 2022। दर्शकों के मनपसंद जेनरल एंटरटेनमेंट चैनल दंगल टीवी के पॉपुलर सीरियल “सिंदूर की कीमत” में अब भोजपुरी क्वीन रानी चटर्जी नजर आने वाली हैं। जी हां, इस शो में रानी चटर्जी का ग्लैमरस डांस दर्शक देख पाएंगे। अब आप सोच रहे होंगे कि रानी चटर्जी सिंदूर की कीमत में क्या कर रही हैं और उनकी एंट्री इस शो में कैसे हुई है? चलिए हम आपको बताते हैं।     दरअसल इस सीरियल में नए साल का धमाकेदार जश्न मनाया जा रहा था, दादी का जन्मदिन भी था और पूरा अवस्थी परिवार सेलेब्रेशन के मूड में था ऐसे में रानी चटर्जी के बवाल डांस ने और उनके ठुमकों ने सभी को उत्सव के रंग में रंग दिया। 

   रानी चटर्जी ने इस मौके पर कमाल का डांस किया और उनके साथ अवस्थी परिवार के सारे लोगों ने जम कर ठुमके लगाए। धमाकेदार ढंग से सभी ने नया साल मनाया और केक काटकर इस खुशी के मौके को ग्रैंड लेवल पर सेलेब्रेट किया।  रानी चटर्जी का इस स्पेशल डांस नम्बर में जो कॉस्ट्यूम है वह कातिलाना है। ब्लू कलर के ड्रेस में रानी वाकई दिलों को लूटती नजर आ रही हैं। कपड़ों से मैच करती चूड़ियां, माथे पे ज्वेलरी और आकर्षक झुमके के साथ जब रानी इस सांग में ठुमका लगा रही हैं तो दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर रही हैं। डांसिंग क्वीन रानी चटर्जी की दंगल टीवी के शो सिंदूर की कीमत में एंट्री की एक बैक स्टोरी भी है। उसके लिए आपको फ्लैशबैक में जाना होगा। मामला यह है कि सिंदूर की कीमत में रानी चटर्जी खुद को ही प्ले कर रही हैं और अतीत की कहानी यह है कि रानी चैरिटी जुटाती थीं और उस आश्रम को दान करती थी जहां मिश्री का पालन-पोषण हुआ था, इस तरह वह मिश्री को जानती है। रानी का डांस परफॉर्मेंस मिश्री के साथ उनके जुड़ाव की वजह से है। रानी का यह डांस देखने लायक है, जो शो को और भी लोकप्रियता प्रदान करेगा। शानदार कॉस्ट्यूम में रानी का जलवा दर्शकों के लिए एक ट्रीट है। यह स्पेशल एपिसोड गुरुवार को दंगल टीवी पर प्रसारित होने वाला है। आपको बता दें कि दंगल टीवी के पॉपुलर सीरियल सिंदूर की कीमत की स्टोरी में दिलचस्प टर्न और ट्विस्ट आता रहता है। शो में अर्जुन शहजाद शेख प्ले कर रहे हैं जबकि मिश्री का रोल वैभवी हैंकरे प्ले कर रही हैं। अर्जुन की बुआ का रोल अशिता धवन और अर्जुन के छोटे भाई अश्विन अवस्थी का रोल प्रतीक चौधरी निभा रहे हैं। अर्जुन की मां कल्पना का रोल ऎक्ट्रेस जसविंदर गार्डनर ने किया है। दादी का रोल माधवी गोगते निभा रही हैं।

Leave a Reply

Next Post

क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद राजनीति के मैदान में उतरेंगे हरभजन सिंह ? पूर्व स्टार स्पिनर ने कही ये बात

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर जलंधर 09 जनवरी 2022। दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह ने पिछले दिनों क्रिकेट को अलविदा कह दिया। भारतीय क्रिकेट के इस दिग्गज खिलाड़ी ने अभी यह फैसला नहीं लिया है कि उन्हें क्या करना है। पिछले दिनों वह भारत के पूर्व क्रिकेटर और पंजाब कांग्रेस के प्रमुख नवजोत सिंह […]

You May Like

परेड में दिखेगी 'नक्सल' पर विजय की झलक....|....शिमला से रामपुर के लिए सप्ताह में तीन दिन शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा....|....शीतला माता मंदिर में बेकाबू ट्रक का तांडव....|....सूदखोरों से परेशान कैटरिंग कारोबारी लापता....|....9 शहीद पुलिसकर्मियों को सीएम मोहन यादव का नमन....|....महानदी के तट पर बसी प्राचीन दक्षिण कोसल की राजधानी सिरपुर अब विश्व पर्यटन मानचित्र पर बनाएगी विशिष्ट पहचान....|....सोशल मीडिया पर ट्रोल हुआ नगर निगम का 'रोता हुआ रावण'....|....उद्घाटन से पहले भारतमाला हाईवे में दरार, गुणवत्ता पर उठे सवाल....|....दशहरे की रात बनी काल, सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, कई घायल....|....प्रवीण-आयुष और सचिन खिलारी ने जीता गोल्ड