भाजपा कुछ भी प्रचार-प्रसार कर ले, झूठ पर हमेशा भारी पड़ता है सच : सचिन पायलट

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

अंबिकापुर 01 मई 2024। सरगुजा दौरे पर पहुंचे छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट ने बुधवार को अंबिकापुर राजीव भवन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि भाजपा कुछ भी प्रचार-प्रसार कर ले, झूठ पर हमेशा सच भारी पड़ता है। हमारी एकजुटता भाजपा पर भारी पड़ रही है, इंडिया गठबंधन को सबसे ज्यादा सीट मिल रही है। छत्तीसगढ़ में पहले और दूसरे चरण के मतदान के बाद भाजपा नेता 400 पार का नारा लगाना बंद कर दिए हैं, वह समझ गए हैं कि उनकी जमीन खिसक गई है। सचिन पायलट ने कहा कि केंद्र में भाजपा 10 साल पूर्ण बहुमत के साथ सरकार में रही, लेकिन उसने हर वर्ग को झूठा आश्वासन और धोखा दिया, धरातल पर कोई भी काम नहीं कर सके। इनके भाषण में भी बौखलाहट साफ-साफ झलकती है। भाजपा मंदिर-मस्जिद की बात करती है, हम मनरेगा और रोजगार की बात करते हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा खुद के लिए 15 वर्ष और सेना के जवानों के लिए सिर्फ 4 वर्ष दे रही है, इसे हम समाप्त कर रेगुलर भर्ती करेंगे। हर गरीब परिवार को 1 लाख रूपए देंगे। श्रमिकों को कम से कम 400 रूपए मिले, इसके लिए भी हम योजना बनाएंगे। किसान आज भी दलाल के चक्कर और सही मूल्य के लिए तरस रहा हैं, इनके लिए हम कानून बनाएंगे। उन्होंने कहा कि हमें भरोसा है कांग्रेस को जनता समर्थन देगी। सचिन पायलट ने आगे कहा कि मैं पहली बार देख रहा हूं कि सत्ता में बैठे लोग विपक्ष पर आरोप लगा रहे हैं। कांग्रेस ने इस देश के लिए क्या-क्या किया है, यह लोगों से छिपा नहीं है और आज भाजपा महिलाओं का मंगलसूत्र छिनने की बात कहकर आमजनों को गुमराह कर रही है। सचिन पायलट से पत्रकारों ने पूछा कि इंडिया गठबंधन कितनी संख्या के साथ बहुमत में आएगी तो उन्होंने कहा कि मैं नंबर पर भविष्यवाणी नहीं करूंगा, लेकिन इंडिया गठबंधन को रिकॉर्ड बहुमत मिलेगा।

कांग्रेस के सांसद प्रत्याशियों के अचानक भाजपा में चले जाने के प्रश्न पर पायलट ने कहा कि एक या दो प्रत्याशी के चले जाने से कोई फर्क नहीं पड़ता। कांग्रेस नेत्री राधिका खेड़ा के इस्तीफा और दूसरे दल में जाने के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि वह कहीं नहीं जा रही हैं।

Leave a Reply

Next Post

लखनऊ के खिलाफ हार के बाद मुंबई के कप्तान हार्दिक को एक और बड़ा झटका, 24 लाख रुपये का जुर्माना लगा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर लखनऊ 01 मई 2024। आईपीएल 2024 में मंगलवार को मुंबई इंडियंस को सातवीं बार हार का सामना करना पड़ा। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई के लिए प्लेऑफ की राह कठिन हो गई है। हालांकि, इस हार के बाद हार्दिक को एक और बड़ा झटका लगा। […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 से खुलेगा इंडो एमआईएम का 3812 करोड़ रुपए का आईपीओ